प्रयागराज।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 01.02.2024 (बृहस्पतिवार) को सायं 4.00 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में ’’युवा अधिवक्ता संवाद श्रृंखला’’ के अन्तर्गत अधिवक्ता न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष कैसे तैयारी पूर्वक रखें विषय पर एक कार्यक्रम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन संयुक्त सचिव लाइब्रेरी श्री अजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव श्री नितिन शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 न्यायमूर्ति श्री मयंक कुमार जैन जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 न्यायमूर्ति श्री गजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे जिनका स्वागत महासचिव श्री नितिन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि मा0 न्यायमूर्ति श्री मयंक कुमार जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं अधिक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ताओं को शुरूआत के पॉच वर्ष कठिन परिश्रम से वकालत का ज्ञान सीखना चाहिए। अपने खाली समय में भी न्याय कक्ष में उपस्थित होकर विभिन्न पक्षों द्वारा की जानी बहस को ध्यानपूर्वक अर्जित करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि मा0 न्यायमूर्ति श्री गजेन्द्र कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि का क्षेत्र बहुत ही बृहद एवं व्यापक है। अदालत में अपने मुकदमे का पक्ष रखने से पहले अच्छी तरह से तैयारी का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में उपस्थित युवा अधिवक्ताओं ने माननीय न्यायमूर्तिगण के समक्ष विभिन्न विधिक मामलों पर अपने प्रश्न प्रस्तुत कर ज्ञान अर्जित किए।
उक्त अवसर पर श्री अमित के0 श्रीवास्तव (अमित कुमार), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वश्री आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह, (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला), प्रीति द्विवेदी, श्रीमती सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा (ओ.पी. विश्वकर्मा), अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी (एस0के0 केसरवानी), साइमा सहर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्यगण) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
(अमरेन्दु सिंह)
संयुक्त सचिव प्रेस