UPSC Prelims 2026 के परिणाम घोषित

UPSC Prelims 2026
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 13,343 उम्मीदवार मेंस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफ़ाई हुए।
इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले, सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
गत वर्ष 1,087 अधिसूचित रिक्तियों के मुकाबले सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए कुल 14,161 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.


सभी सफल उम्मीदवारों को विवरण देने या अपडेट करने के लिए एक विंडो दी जाएगी. इसमें सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 में प्रवेश के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना शामिल है. हालांकि महिला, PwBD, SC, ST जैसे शुल्क-मुक्त श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह लागू नहीं होगा.
इन विवरणों को भरने और जमा करने की विंडो UPSC की वेबसाइट पर 19 से 28 जून तक उपलब्ध रहेगी.
4 फरवरी, 2026 के सिविल सेवा परीक्षा नियम 2026 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए सफल सभी उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान पोर्टल (https://upsconline.nic.in) पर अनिवार्य रूप से लॉग इन करना होगा.
उन्हें अपने विवरण आदि को अपडेट करनी होगी और आवेदन पत्र जमा करना होगा ताकि आयोग ई-एडमिट कार्ड जारी कर सके. ऐसा न करने पर, ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरणों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
#Prelimsupsc #UPSCPrelims 2026 #सिविलसेवा2026 2026-06-16
Tags #Prelimsupsc #UPSCPrelims 2026 #सिविलसेवा2026
Check Also
Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria: Allahabad High ...