Home / Slider / लखनऊ एस.एम.एस.परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

लखनऊ एस.एम.एस.परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

एस.एम.एस.परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम तथा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को उत्साह से मनाया

लखनऊ।

स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ परिसर में दिनांक 01 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा दिनाक 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान से शुरू किया गया | दोनो महा पुरुषो महात्मा गांघी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके आदर्श – अहिंसा व सादगी के मिसाल को याद करते हुये उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित नमन किया गया |

इस पुण्य तिथि पर श्री शरद सिंह सचिव व कार्यकारी अधिकारी तथा महानिदेशक डॉ भरत राज सिंह आदि ने अपने-अपने संबोधन में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किये गए कार्यो से शिक्षा लेंने पर विशेष जोर दिया तथा स्वच्छता अभियान बढ़-चढ़कर भाग लेने व सादगी से राष्ट्र की सेवा करने तथा देश को नयी दिशा देने का संकल्प दिलाया ।

इस अवसर पर परिसर में उपस्थित शिक्षकगण- डा. कैलाशपति, अलोक सिंह, विपुल भार्गव, उप-कुलसचिव, श्री उग्रसेन सिंह, प्रशानिक-अधिकारी लवकुश सिंह, सुरक्षा-अधिकारी, अन्य कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में छात्रगणॉ ने भाग लिया ।

डॉ भरत राज सिंह, महानिदेशक,

स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ

Mob: 9415025825; Email: brsinghlko@yahoo.com

Check Also

अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी: :केसर भवन में उल्लास के साथ मनायी गयी

वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व   वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...