Home / Slider / CLPA ने किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके द्विवेदी का अभिनंदन
CLPA ने किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके द्विवेदी का अभिनंदन

सीएलपीए ने किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के द्विवेदी का अभिनंदन
“लगातार आ रही लिस्टिंग की समस्या को लेकर उठाएंगे कदम”: द्विवेदी
प्रयागराज।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के महासचिव रह चुके कमलेश कुमार द्विवेदी का क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट ने माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव और महासचिव पंकज कुमार शुक्ला ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के द्विवेदी का स्वागत करते हुए कहा कि कमलेश कुमार द्विवेदी पूर्व में सीएलपीए के तीन बार महासचिव रह चुके हैं। अब वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं इसके लिए उन्हें बधाई दी गई।
इस मौके पर नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के द्विवेदी ने कहा कि वह अधिवक्ता हित के लिए कार्य करेंगे। साथ ही नए चैम्बर का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। वहीं लिस्टिंग की समस्या को भी दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंघल, वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्र कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एस पी तिवारी महासचिव पंकज कुमार शुक्ला, राजकुमार गौतम, सुनील कुमार सिंह, बी पी सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, आशुतोष तिवारी, पुलक गांगुली, रमेश पाण्डेय, काशी नाथ राहा, कामेश्वर सिंह, आर पी सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

#CLPA #Criminal Law Practitioner Association #क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट Allahabad High court 2025-08-07
Tags #CLPA #Criminal Law Practitioner Association #क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट Allahabad High court
Check Also
बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...