
बेहोश राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर: छोटा भाई काजू भी AIIMS में भर्ती
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्स के ICU में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। राजू के PRO गर्वित नारंग ने कहा, ‘ बुधवार शाम को डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की है, लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। उसमें हरकत नहीं है। 28 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया। अभी होश भी नहीं आया है। पल्स भी 60-65 के बीच है। राजू के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था।’ वहीं गर्वित ने बताया कि राजू के छोटे भाई काजू का भी AIIMS में इलाज चल रहा है।
राजू के भाई काजू श्रीवास्तव को भी एम्स में एडमिट कराया गया है। कान के नीचे गांठ का ऑपरेशन किया गया है। बीते 3 दिनों से वे एम्स में एडमिट हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। राजू का इलाज एम्स में ही सेकेंड फ्लोर स्थित कार्डियक यूनिट के ICU में चल रहा है। वहीं काजू का थर्ड फ्लोर पर इलाज चल रहा है। परिवार के 2 बेटों के हॉस्पिटल में एडमिट होने से पूरे परिवार में उदासी का माहौल छाया हुआ है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World