Home / Slider / भाजपा की वर्चुअल रैलियों के माध्यम से जनसंवाद

भाजपा की वर्चुअल रैलियों के माध्यम से जनसंवाद

योगी के कार्यों की सराहना

लखनऊ।
भाजपा वर्चुअल रैलियों के माध्यम से जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है। पार्टी ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इन रैलियों का कोई चुनावी या राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। बल्कि संकट के इस दौर में पार्टी लोगों को जागरूक कर रही है। इस बीच कई विपक्षी पार्टियों ने भ्रम फैलाने की कोशिश की,वर्चुअल रैलियों के माध्यम से इसका भी निवारण किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश जनसंवाद वर्चुअल रैली में ऐसे ही मुद्दों को उठाया। उन्होंने केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यो को सराहनीय बताया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों,किसानों व श्रमिकों के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है। आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया। इसके लिए भारी राहत पैकेज दिया गया। इसी प्रकार गरीब कल्याण योजना लागू कर दी गई है। इन प्रयासों से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। विश्व में भी भारत का महत्व बढा है। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। तीन तलाक,तीन सौ सत्तर समाप्त हुआ। नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ। इधर योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किये है। निवेश श्रमिक रोजगार के रिकार्ड कायम हो रहे है।
भाजपा की सरकार बनने से पूर्व प्रदेश में कई दलों की सरकारें रहीं। उन्होंने प्रदेश को इतने बड़े जख्म दिये हैं कि उसकी निंदा में शब्द कम पड़ जाएं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सरोकार की लड़ाई लडऩे का काम हमारी सरकारें करती हैं। विकास का एक नया आयाम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने खड़ा किया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अभूतपूर्व ढंग से काम किया है। जिसकी आज पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। राज्य की भाजपा सरकार ने न सिर्फ उन जख्मों को भरने का काम किया बल्कि प्रदेश को फिर से पूराना वैभव दिलाया जा रहा है। रैली की शुरुआत गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जो रणनीति बनाई और निर्णय लिए, उससे संक्रमण के तेजी से विस्तार को रोकने के साथ साथ हम स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ाने में सफल रहा। महामारी के बीच मोदी सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज एक समृद्ध भारत के निर्माण में निश्चित रूप से बड़ा योगदान देने का काम करेगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने जिस प्रकार से इस महामारी की रोकथाम की दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली का एकमात्र लक्ष्य ही जनसेवा है।

Check Also

NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ विज्ञान संकाय के गणित विभाग में

प्रयागराज,  18 मार्च 2025. इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या 5 एवं 10 का ...