Home / Slider / HC: हाईकोर्ट में अनियमितता की महानिबंधक से शिकायत

HC: हाईकोर्ट में अनियमितता की महानिबंधक से शिकायत

हाईकोर्ट नकल विभाग में अनियमितता की महानिबंधक से शिकायत

जांच कर कार्रवाई की मांग

प्रयागराज।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नकल विभाग में व्याप्त अनियमितता को लेकर शिवकुटी के अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र ने महानिबंधक को शिकायत कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र की प्रति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि हाईकोर्ट से 25 अप्रैल 2026 को मैसेज आया कि आपराधिक याचिका संख्या 7609/2026 में आदेश की नकल तैयार है, प्राप्त कर लें। मैसेज देखकर बड़ी हैरानी हुई। क्यों कि ऐसी याचिका में वह अधिवक्ता नहीं है और न ही उसने आदेश की नकल का कोई आवेदन दिया है। तो मैसेज उसके मोबाइल फोन पर क्यों आया।

अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र ने स्टेटस रिपोर्ट से पता चला कि उस आपराधिक याचिका दो अन्य अधिवक्ताओं द्वारा दाखिल की गई है। जिनका नाम दीपक कुमार पाण्डेय व संदीप पाण्डेय दर्ज है। नकल विभाग ने बताया कि आवेदन पर अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र और मोबाइल नंबर लिखा है और आदेश की नकल भी प्राप्त कर ली गई है। याचिका 23 अप्रैल 26को निस्तारित कर दी गई।

दिनेश कुमार मिश्र ने महानिबंधक से आदेश के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग में पत्र लिखा है और कहा है कोई भी किसी के नाम से अर्जी दाखिल कर आदेश की नकल लेकर गलत इस्तेमाल कर सकता है। जो न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। इसपर कड़ाई से रोक लगाई जाए।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...