Home / Slider / “पितृपक्ष और श्राद्ध का पूरा खगोलशास्त्र”: श्रद्धा और विज्ञान का अद्भुत मेल!

“पितृपक्ष और श्राद्ध का पूरा खगोलशास्त्र”: श्रद्धा और विज्ञान का अद्भुत मेल!

            Pandit Janardan Prakash

श्राद्ध और पितृपक्ष का वैज्ञानिक महत्व

श्राद्ध कर्म श्रद्धा का विषय है। यह पितरों के प्रति हमारी श्रद्धा प्रकट करने का माध्यम है। लेकिन बहुत लोग अनभिज्ञता के कारण इसे पाखंड समझते हैं तो आइए जानते हैं, इसका वैज्ञानिक कारण और उसका महत्व क्या है?।

श्राद्ध, आत्मा के गमन जिसे संस्कृत में प्रैति कहते हैं, उससे जुड़ा हुआ है। प्रैति ही बाद में बोलचाल में प्रेत बन गया। यह कोई भूत-प्रेत वाली बात नहीं है।

मृत्यु के बाद क्या और कैसे होता है?

शरीर में आत्मा के अतिरिक्त मन और प्राण हैं। आत्मा तो कहीं नहीं जाती, वह तो सर्वव्यापक है। उसे छोड़ दें तो शरीर से जब मन को निकलना होता है, तो मन प्राण के साथ निकलता है। प्राण मन को लेकर निकलता है।

प्राण जब निकल जाता है तो इस शरीर को जीवात्मा को मोह रहता है। इसके कारण वह शरीर के आसपास ही घूमता है, कहीं जाता नहीं। शरीर को जब नष्ट किया जाता है, उस समय प्राण मन को लेकर चलता है।

मन कहाँ से आता है?

इसके विषय में वेदों में कहा गया है:

चंद्रमा मनसः लीयते

यानी मन चंद्रमा से आता है। यह भी कहा है कि-

चंद्रमा मनसो जातः

यानी मन ही चंद्रमा का कारक है। इसलिए जब मन खराब होता है या फिर पागलपन चढ़ता है तो उसे अंग्रेजी में ल्यूनैटिक कहते हैं।

हार्ट अटैक का संबंध चंद्रमा से है?

ल्यूनार का अर्थ चंद्रमा होता है और इससे ही ल्यूनैटिक शब्द बना है। मन का जुड़ाव चंद्रमा से है। इसलिए हृदयाघात जैसी समस्याएं पूर्णिमा के दिन अधिक होती हैं।

चंद्रमा वनस्पति का भी कारक है। रात को चंद्रमा के कारण वनस्पतियों में वृद्धि अधिक होती है। इसलिए रात को ही पौधे अधिक बढ़ते हैं। दिन में वे सूर्य से प्रकाश संश्लेषण के ‌द्वारा भोजन लेते हैं और रात में चंद्रमा की किरणों से बढ़ते हैं।

जैसा खाएं अन्न, वैसा हो मन

जो भी अन्न जब हम खाते हैं, तो उससे रस बनता है। रस से अशिक्त यानी रक्त बनता है। रक्त से मांस, मांस से मेद, मेद से मज्जा और मज्जा के बाद अस्थि बनती है। अस्थि के बाद वीर्य बनता है। वीर्य से ओज बनता है। ओज से मन बनता है। इस प्रकार चंद्रमा से मन बनता है। इसलिए कहा गया कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन।

मन की 28 दिनी यात्रा

मन जब गतिमान होगा तो उसकी यात्रा चंद्रमा तक की होगी! दाह संस्कार के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होगा, मन उसी ओर अग्रसर होगा। प्राण मन को उस ओर ले जाएगा। चूंकि 27 दिनों के अपने चक्र में चंद्रमा 27 नक्षत्र में घूमता है, इसलिए चंद्रमा घूम कर अठाइसवें दिन फिर से उसी नक्षत्र में आ जाता है। मन की यह 28 दिन की यात्रा होती है। इन 28 दिनों तक मन की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए श्राद्धों की व्यवस्था की गई है।

पिंडदान खीर, जौ और तिल का ही क्यों?

चंद्रमा सोम का कारक है। इसलिए उसे सोम भी कहते हैं। सोम सबसे अधिक चावल में होता है। धान हमेशा पानी में डूबा रहता है। सोम तरल होता है। इसलिए चावल के आटे का पिंड बनाते हैं।

तिल और जौ भी इसमें मिलाते हैं। इसमें पानी मिलाते हैं, घी भी मिलाते हैं। इसलिए इसमें और भी अधिक सोमत्व आ जाता है।

पिंडदान अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच से ही क्यों दिया जाता है?

हथेली में अंगूठे और तर्जनी के मध्य में नीचे का उभरा हुआ स्थान है, वह शुक्र का होता है। शुक्र से शुक्राणु बनता और उसी शुक्राणु से ही हम जन्म लेते हैं। इसलिए हम सब शुक्र ही हैं, और इसलिए शुक्र के स्थान से पिंडदान किया जाता है।

पिंडदान में कुशा की आवश्यकता क्यों?

कुश ऊर्जा का कुचालक होता है। इसलिए जहां कुश रखा जाता है, श्राद्ध करने वाला इस कुश रखे हाथों से इस पिंड को लेकर सूंघता है। चूंकि उसका और उसके पितर का शुक्र जुड़ा होता है, इसलिए वह उसे श्रद्धाभाव से उसे आकाश की ओर देख कर पितरों के गमन की दिशा में उन्हें मानसिक रूप से उन्हें समर्पित करता है और पिंड को जमीन पर गिरा देता है। इससे पितर फिर से ऊर्जावान हो जाते हैं और वे 28 दिन की यात्रा करते हैं। इस प्रकार चंद्रमा के तेरह महीनों में श्येन पक्षी की गति से वह चंद्रमा तक पहुँचता है। यह पूरा एक वर्ष हो जाता है।

 तेरह महीने का तात्पर्य

28×13 =364 दिन यानी एक वर्ष

इसी के प्रतीक के रूप में हम तेरहवीं करते हैं। गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था करते हैं। इसलिए हर 28वें दिन पिंडदान किया जाता है। उसके बाद हमारा कोई अधिकार नहीं।

चंद्रमा में जाते ही मन का विखंडन हो जाएगा।

पिंडदान तीन नहीं बल्कि सात पीढ़ियों का करना चाहिए।

पिंडदान कराते समय पंडित लोग केवल तीन ही पितरों को याद करवाते हैं। वास्तव में सात पितरों को स्मरण करना चाहिए

हर चीज सात हैं। सात ही रस हैं, मात ही धातुएं हैं, सूर्य की किरणें भी सात हैं। इसीलिए सात जन्मों की बात कही गई है। पितर भी सात हैं।

सही मात्रा 56 होती हैं। कैसे?

इसे ध्यान से समझें, व्यक्ति , उसका पिता, पितामह, प्रपितामह, वृद्ध पितामह, अतिवृद्ध पितामह, और सबसे बड़े वृद्धातिवृद्ध पितामह…. ये सात पीढ़ियां होती हैं।

इनमें से वृद्धातिवृद्ध पितामह का एक अंश, अतिवृ‌द्ध पितामह का तीन अंश, वृद्ध पितामह का छह अंश, प्रपितामह का दस अंश, पितामह का पंद्रह अश और पिता का इक्कीस अंश व्यक्ति को मिलता है। इसमें उसका स्वयं का अर्जित 28 अंश मिला दिया जाए तो कुल 56 मात्रा हो जाती है।

जैसे ही हमें पुत्र होता है, वृद्धातिवृद्ध पितामह का एक अंश उसे चला जाता है और उनकी मुक्ति हो जाती है। इससे अतिवृद्ध पितामह अब वृद्धातिवृद्ध पितामह हो जाएगा। पुत्र के पैदा होते ही सातवें पीढ़ी का एक व्यक्ति मुक्त हो गया। इसीलिए सात पीढियों के संबंधों की बात होती है।

लेकिन अधिकांश लोगों को अपने इन सात पीढ़ियों के नाम याद नहीं और लोग रामायण महाभारत में इसके पिता उनके पिता जी आदि की बात करते हैं।

पितृपक्ष 15 दिन का ही क्यों?

यह तो हमने जान लिया है कि पितरों का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा की पृथिवी से दूरी 385000 कि.मी. की दूरी पर है।

हम जिस समय पितृपक्ष मनाते हैं, यानी कि आश्विन महीने के पितृपक्ष में, उस समय पंद्रह दिनों तक चंद्रमा पृथिवी के सर्वाधिक निकट यानि कि लगभग 381000 कि.मी. की दूरी पर ही रहता है।

उसका परिक्रमा पथ ही ऐसा है कि वह इस समय पृथिवी के सर्वाधिक निकट होता है। इसलिए कहा जाता है कि पितर हमारे निकट आ जाते हैं। शतपथ ब्राहमण से कहा है कि-

विभुः उध्वभागे पितरो वसन्ति

यानी विभु अर्थात् चंद्रमा के दूसरे हिस्से में पितरों का निवास है। चंद्रमा का एक पक्ष हमारे सामने होला है जिसे हम देखते हैं। परंतु चंद्रमा का दूसरा पक्ष हम कभी देख नहीं पाते। इस समय चंद्रमा दक्षिण दिशा में होता है।

विकरा के पिंडदान का कारण?

दक्षिण दिशा को यम का घर माना गया है। आज हस यदि आकाश को देखें तो दक्षिण दिशा में जिनसे विकिरण निकलता रहता है इसी को विकरा कहते हैं।

हमारे ऋषियों ने उसे श्वान प्राण से चिहिलत किया है। शास्त्रों में इनका उल्लेख लघु श्वान और जुड नाम से हैं। इसे आज विज्ञान में केनिस माइनर और केनिस मेजर के नाम से पहचाना जाता है। अथर्ववेद में भी आता है। वहाँ कहा गया है कि-

“श्यामश्च त्वा न सबलश्च प्रेषितों यभश्च या पशिरक्षु श्वान।”

(अथर्ववेद 8/1/19)

इस मंत्र में इन्हीं दोनों सूर्यो की चर्चा की गई है। श्राद्ध में हम एक प्रकार से उसे ही हवि देते हैं वि विकिरणों से कष्ट न हो इमलिए विकरा का पिंडदान करते हैं।

इस प्रकार से देखा जाए तो पितृपक्ष और श्राद्ध में हम न केवल अपने पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे हैं बल्कि पूरा खगोलशास्त्र भी समझ ले रहे हैं।

श्रद्धा और विज्ञान का यह एक अद्भुत मेल है, जो हमारे ऋषियों द्वारा बनाया गया है। आज समाज के कई वर्ग श्राद्ध के इस वैज्ञानिक पक्ष को न जानने के कारण इसे ठीक से नहीं करते।

कुछ लोग तीन दिन में और कुछ लोग चार दिन में ही सारी प्रक्रियाएं पूरी कर डालते हैं। यह न केवल अशास्त्रीय है, बल्कि हमारे पितरों के लिए अपमानजनक भी है।

जिन पितरों के कारण हमारा अस्तित्व है, उनके निर्विघ्न परलोक यात्रा की हम व्यवस्था न करें, यह हमारी कृतघ्नता ही कहलाएगी।

पितर का अर्थ होता है पालन या रक्षण करने वाला। पितर शब्द पा रक्षणे धातु से बना है। इसका अर्थ होता है पालन और रक्षण करने वाला।

एकवचन में इसका प्रयोग करने से इसका अर्थ जल्स देने वाला पिता होता है और बहुवचन में प्रयोग करने से पितर यानी सभी पूर्वज होता है। इसलिए पितर पक्ष का अर्थ यही है कि हम सभी सातों पितरों का स्मरण करें।

इसलिए इसमें सात पिंडों की व्यवस्था की जाती है। इन पिंडों को बाद में मिला दिया जाता है। ये पिंड भी पितरों की वृद्धावस्था के अनुसार क्रमशः घटते आकार में बनाए जाते थे। लेकिन आज इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।

आपका शरीर स्वस्थ रहे आप दीघायु हों आपका जीवन मंगलमय हो ।पत्र देवों की कृपा अनवरत आप पर बनी रहे।

पंडित जनार्दन प्रकाश

+919450624038

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...