Home / Slider / उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा का निधन

नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था . 93 साल की उम्र में मोतीलाल वोरा का निधन हुआ. कल ही उनका जन्मदिन था. लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

Check Also

No judicial work to Mr. Justice Yashwant Varma…: “हम कूड़ेदान नहीं हैं”: इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन

जस्टिस वर्मा नकदी मामले में SC ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा, “अभी ट्रांसफर नहीं हुआ” ...