Home / Slider / लखनऊ में हुईं सबसे ज्यादा 145 हत्याएं

लखनऊ में हुईं सबसे ज्यादा 145 हत्याएं

अलविदा 2019

हत्यारे रहे बेअंदाज
इस बार सबसे ज्यादा 145 लोगों की हत्याएं

ए अहमद सौदागर

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में पिछले दो सालों की अपेक्षा वर्ष 2019 में सबसे अधिक खून खराबा हुआ। इस वर्ष 145 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। हालांकि डकैती, लूट व फिरौती के लिए अपहरण जैसे जघन्य मामलों में गिरावट भी आई है।

डकैती, लूट व फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में आयी कमी

राजधानी पुलिस के तीन वर्ष के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि इस साल हत्या जैसे मामलों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के अपराधों में गिरावट आई है।

एक नजर

वर्ष 2018 में 185 हत्याएं, जबकि 2019 में 145 कत्ल के मामले दर्ज हुए हैं।
2017, 2018 व साल 2019 में हत्या, लूट, डकैती, बलवा, नकबजनी, वाहन चोरी, बलात्कार आदि अपराध शामिल हैं।
इस वर्ष हत्याओं के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी।
पिछले 2 वर्षों की तरह इस वर्ष भी पुलिस ने राजधानी लखनऊ में फिरौती और अपहरण वारदात एक भी नहीं हुई। पुलिस का दावा है कि अपहरण की घटनाओं में 100% कमी आई है।
राजधानी में सिर्फ डकैती की चार घटनाएं हुई हैं।

पुलिस के आंकड़ों पर एक नजर

2017 में 21 डकैती, 2019 में 4, 2017 में लूट की 133 घटनाएं, 2019 में घटकर 52 हुई, 2018 में 185 हत्याएं, 2019 में 145, 2017 में 4950 वाहन चोरी, जबकि 2019 में घटकर 3272 वहां चोरी, 2017 में चोरी की 7310 घटनाएं, जबकि 2019 में 5121 चोरी की घटनाएं हुई। वही पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि फिरौती और अपहरण की घटनाओं में 100% की कमी आई है।

बेहतर काम हुए लखनऊ में एसएसपी कलानिधि

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक राजधानी लखनऊ में पहली बार हुए सुधार को लेकर जनता ने काफी सराहा है। उनका कहना है कि यातायात ट्रैफिक व्यवस्था जैसे कई ऐसे सराहनीय कार्य किए गए जिससे लखनऊ की अवाम बेहद खुश है।

एसएसपी ने बताया कि नो हेलमेट नो पेट्रोल
2017 के अंत में शुरुआत हुई सुरक्षा की दृष्टि से ऑटो रिक्शा और टेंपो पर सिक्योरिटी सुरक्षा नंबर लगाए गए विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के लिए अभियान चलाया गया।
सड़कों पर उतर कर हजरतगंज,गोमती नगर व विभूतिखंड हेमू कुमार को पर लगे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
इसके अलावा अपराध नियंत्रण पर काबू पाने के लिए गया एंटी क्राइम हेल्पलाइन का गठन किया गया।
पर्यटक को की सुविधा के लिए टूरिस्ट पुलिस मोबाइल में टू टूरिस्ट पुलिस मोबाइल का गठन किया गया, इसके अलावा खोया पाया सेल का गठन के साथ पासपोर्ट वेरीफिकेशन का भी बेहतर काम किया गया।

पुलिस का दावा

बीते लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल निपटाया गया, इसके अलावा स्कूलों कालेजों के आसपास शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर चौकसी बरती गई।
एसएसपी का दावा है कि अपराधों में हत्या डकैती लूट चोरी में 50% गिरावट आई, जबकि चैन लूट की घटनाओं में भी भारी कमी आई। उन्होंने बताया कि विशेष त्यौहार से लेकर भारत-वेस्टइंडीज का मैच भी सकुशल निपटाया गया। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन जारी कर उनकी समस्याओं का निदान किया गया, जबकि पुलिस लाइन में निर्माण कार्य आदि हुए जिसमें नए पार्क से लेकर परेड ग्राउंड के सेड पर ढाई सौ लोगों को बहुमंजिला बैरिंग भी शामिल है।

पुलिस ने बताया अपराधों में गिरावट, जबकि अभी भी अनसुलझी हैं कई घटनाएं

मड़ियांव में 2 महिलाओं की हत्या, हसनगंज में 3 लोगों की हत्या, विकासनगर में 2 लोगों की हत्या, गोमती नगर में एक युवक की हत्या, गोसाईगंज में डबल मर्डर अभी तक न तो शिनाख्त हो पाई और न ही मिले हत्यारे। यह तो बानगी भर है और भी कई ऐसी घटनाएं राजधानी लखनऊ में हुई है, जिनका पुलिस आज तक राज पास नहीं कर सकी।

Check Also

  Court No. – 4 Case :- MATTERS UNDER ARTICLE 227 No. – 6479 of ...