Home / Slider / डॉ. देवेंद्र मिश्र कृत डॉटर्स फेथ (भाग्य बेटी का) हिंदी नाटक का मंचन

डॉ. देवेंद्र मिश्र कृत डॉटर्स फेथ (भाग्य बेटी का) हिंदी नाटक का मंचन

प्रयागराज।

शाश्वत सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की प्रस्तुति संगीत नाटक एकेडमी नई दिल्ली के सहयोग से डॉ. देवेंद्र मिश्र कृत डॉटर्स फेथ (भाग्य बेटी का) हिंदी नाटक आज समय 3:30 बजे महिला अधिवक्ता हॉल नया ले प्रयागराज में मंचित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पेशल अभियोजन अधिकारी अखिलानंद दिवेदी थे।

प्रस्तुत नाटक में आज के परिवेश में जहां कानून सख्त है लड़कियों को शिक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है और रूढ़िवादी परंपराओं में जकड़े परिवार को भी जागरूक करने की कोशिश हो रही है उसके पश्चात भी लड़के लड़की का भेद अभी पूरी तरह से नहीं समाप्त हुआ हैैैैैैैै।

डॉ देवेंद्र कुमार मिश्र द्वारा समसामयिक मानवीय संबंधों को लेकर लिखा गया एक सामाजिक नाट्य लेखन में मध्यवर्गीय परिवार में ग्रामीण अंचल में एक ऐसा परिवार जो धनी है और लड़के लड़की के भेदभाव से परिपूर्ण है एक गर्भवती महिला जो आज के मेडिकल टेक्नोलॉजी पैसा रुतबा और वंश परंपरा की ख्याति का शिकार हो जाती है।

अजन्मी बेटी के भाग्य को लिखने वाले भगवान और दूध के संवाद इंसानियत को देखकर और हैं जिसे उन्होंने स्वयं रचा है देवदूत चुपचाप भगवान के आंसू से कागज पर लिखे बेटी के भाग्य को बहता देख रहे है और भगवान कह रहे हैं कि देवदूत मेरी सारी मेहनत पानी में चली गई। मंच पर भगवान की भूमिका निभाया दुर्गेश केसरवानी देवदूत विजय कुमार पांडे बच्ची अनुष्का दुबे मां साधना दुबे सूत्रधार नीलमा मिश्रा एवं मंच परे कविता निरमा मिश्रा की संचालन संगीत ऋषा मिश्रा प्रकाश सुमित वेशभूषा प्रतिभा मिश्रा विजय कुमार रूप सज्जा विजय कुमार मंच सज्जा विजय कुमार मिश्रा कला पक्ष ऋषा ग्राफिक्स पूर्वाभ्यास प्रभारी रचना सक्सेना फोटो वीडियोग्राफी वंश मिश्रा प्रसार प्रचार वंदना मिश्रा अंश श्रेयांश।

संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन ऋतंधरा मिश्रा का था
इसके अतिरिक्त अखिलेश विनय श्वेता सिंह संध्या तिवारी और बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Check Also

“Glaucoma/समलबाई में दर्द होता है, आंखें लाल हो जाती हैं”: Dr Kamaljeet Singh

Dr Kamal Jeet Singh Medical Director,  Centre for Sight Prayagraj संबलबाई यानी Glaucoma आंख में प्रेशर के ...