योगी का प्रयास है कि इन्वेस्टर्स समिट की तरह यह आयोजन भी सफलता के साथ सम्पन्न हो।
रक्षा क्षेत्र का नया अध्याय
मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाएगा डिफेंस एक्सपो
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ।
अगले महीने स्वतंत्र भारत के रक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ेगा। पांच फरवरी से नौ फरवरी तक लखनऊ में अभूतपूर्व डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढाने में सहायक होगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो वर्ष पहले इन्वेस्टर्स समिट का अभूपपूर्व आयोजन किया था। इतना ही नहीं प्रयागराज कुम्भ,प्रवासी सम्मेलन भी अभूतपूर्व सफलता व भव्यता के साथ आयोजित किये गए थे।शायद इसी को देखते हुए केंद्र ने उत्तर प्रदेश को यह जिम्मेदारी सौंपी है। योगी का प्रयास है कि इन्वेस्टर्स समिट की तरह यह आयोजन भी सफलता के साथ सम्पन्न हो।

इसमें भारत को सामरिक सामग्री विनिर्माण के उभरते हुए हब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। एक्सपो की यही मूल विषय भी निर्धारित किया गया है। इसमें सत्तर से अधिक देशों की इसमें सहभागिता होगी। यहां अब तक कि सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उप मुख्य विषय डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन आॅफ डिफेंस है। इसके माध्यम से वर्तमान ही नहीं भविष्य की सामरिक संभावनाओ पर रणनीति का निर्धारण होगा।

इसी के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए विनिर्माण पर भी ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इसमें उत्पादों,प्रौद्योगिकी सेवाओं,से संबंधित रक्षा,उत्पाद से संबंधित सजीव प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगी। सेना के तीनों अंगों से जुड़ी आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों से जुड़े विषय भी शामिल होंगे। इण्डिया पवेलियन जिसमें लघु,मध्यम व सूक्ष्म उद्यम और इनोवेशन इको सिस्टम शामिल होंगे।

योगी सरकार द्वारा डीआईसी को बढ़ावा देने के लिए बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे निर्मित किया जा रहा है,इससे भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में बहुत मदद मिलेगी।डीआईसी में लगभग प हचीस हजार करोड़ रुपए का निवेश सम्भावित है।योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर स्थापना की घोषणा दो वर्ष पहले की थी।

आज उत्तर प्रदेश वैश्विक मंच पर निवेश के उत्कृष्ट गंतव्य के रूप में उभर रहा है। एक्सपो के माध्यम से रोजगार सृजन पर भी फोकस रहेगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World