डॉ दिलीप अग्निहोत्री
प्रयागराज कुम्भ,अंतरराष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन,इंवेटर्स समिट की अभूतपूर्व सफलता योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों में शामिल है। डिफेंस एक्सपो की भी ऐसी ही सफलता के प्रति वह गम्भीर रहे है। इसकी तैयारियों पहले से चल रही है। योगी इनकी सतत निगरानी भी करते रहे है। एक्सपो को कुछ दिन पूर्व उन्होंने मुख्य क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा दिये गए प्रेजेंटेशन को भी देखा। इस संबन्ध में फाइनल निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को डिफेन्स एक्सपो के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों के प्रिन्ट, विजुअल और सोशल मीडिया में प्रभावी प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि डिफेन्स एक्सपो के माध्यम से उत्तर प्रदेश को बहुत फायदा होगा। और भारी मात्रा में निवेश आएगा। बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे। इसलिए इससे सम्बन्धित पाॅजिटिव स्टोरीज मीडिया को उपलब्ध करायी जाएगी। डिफेन्स एक्सपो से सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों को मीडिया में ठीक से हाईलाइट किया जाएगा। डिफेन्स एक्सपो से सम्बन्धित कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने के भी निर्देश दिए।
डिफेन्स एक्सपो पर केन्द्रित प्रस्तावित काॅफी टेबल बुक में डिफेन्स काॅरीडोर, डिफेंस एक्सपो में होने वाले निवेश और इससे सृजित होने वाले रोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी का समावेश किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ के वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके अलावा इस संबन्ध में एक प्रस्तुतिकरण को भी देखा।इस एक्सपो का भी वैश्विक महत्व है। पैंतीस देशों के रक्षामंत्री व अनेक राजदूत इसमें सहभागी होंगे।
योगी ने यूपी पवेलियन,यूपीडा पवेलियन,एमएसएमई पवेलियन तथा अन्य पवेलियनों का निरीक्षण किया। इसमें नौ सौ नब्बे एक्जिबिटर्स होंगे शामिल। सत्तर देशों की एक सौ पैसठ विदेशी कम्पनियां हथियारों की प्रदर्शनी लगाएंगी। इसमें रॉफेल बनाने वाली कंपनी डासॉल्ट, लॉकहीड मार्टिन, आयुध निर्माणी बोर्ड और अमेरिका की कंपनी बीईई सहित भारत और विदेशों से आने वाली कम्पनी शामिल है। एक्सपो स्थल का एरिया ढाई किलोमीटर लंबे और साढ़े तीन किलोमीटर चौड़े आउटर एरिया के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।