Home / Slider / विज्ञान परिषद प्रयाग के तत्वावधान में डाॅ दीनानाथ तिवारी स्मृति व्याख्यान सम्पन्न

विज्ञान परिषद प्रयाग के तत्वावधान में डाॅ दीनानाथ तिवारी स्मृति व्याख्यान सम्पन्न

न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि डाॅ दीनानाथ तिवारी एक सच्चे कर्मयोगी थे

प्रयागराज।

विज्ञान परिषद प्रयाग के तत्वावधान में डाॅ दीनानाथ तिवारी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित डाॅ दीनानाथ तिवारी स्मृति व्याख्यान के अन्तर्गत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति श्री अरविंद त्रिपाठी ने॑ डाॅ दीनानाथ तिवारीः एक विलक्षण व्यक्तित्व विषय पर व्याख्यान दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान परिषद के सभापति प्रोफेसर हनुमान प्रसाद तिवारी ने की.

न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि डाॅ दीनानाथ तिवारी एक सच्चे कर्मयोगी थे. उन्होंने अनेक उच्च पदों पर काम किया लेकिन वे अत्यंत सरल और सहज व्यक्ति थे. प्रोफेसर हनुमान प्रसाद तिवारी ने विज्ञान परिषद के सभापति के रूप में डाॅ दीनानाथ तिवारी के योगदान की चर्चा की.

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और डाॅ दीनानाथ तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ. डाॅ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया. श्री कौशल किशोर तिवारी श्रीमती आरती त्रिपाठी श्री धीरेन्द्र तिवारी और श्री राम नरेश तिवारी पिंडीवासा ने डाॅ दीनानाथ तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रोफेसर कृष्ण बिहारी पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम का संचालन देवव्रत द्विवेदी ने किया. इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्ण बिहारी पाण्डेय की पुस्तक अवधी लोकगीत माला का विमोचन भी हुआ. कार्यक्रम में डाॅ शिव गोपाल मिश्र, विजय चितौरी, डाॅ चंद्र भूषण द्विवेदी, डाॅ अर्चना पाण्डेय, डाॅ अनीता तोमर, डाॅ अनुभा श्रीवास्तव, डाॅ चंद्र प्रकाश शुक्ल सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...