
‘पर्यावरण व प्रकृति’ विषय पर एक ‘ई-विश्व कवि सम्मेलन’
टोरंटो।
‘अखिल विश्व हिंदी समिति, टोरोंटो, ओन्टारियो, कनाडा ने रविवार: 6 जून 2021 को टोरोंटो समय 9:30 प्रात: से 1:00 अपरान्ह (भारत सायं 07:00 से 10:30 रात्रि) ‘पर्यावरण व प्रकृति’ विषय पर एक ‘ई-विश्व कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक व संचालक थे ‘अखिल विश्व हिंदी समिति’ व ‘आध्यात्मिक प्रबंध पीठ’ टोरोंटो, ओन्टारियो, कनाडा के अध्यक्ष श्री गोपाल बघेल ‘मधु’।∴
सम्मेलन की अध्यक्षता वाशिंगटन डी. सी. अमरीका की आशा पंडित जी ने की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे वेंकूवर कनाडा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्रीनाथ द्विवेदी जी।

डॉ. सुषमा तिवारी- नोयडा, डॉ. मंजु गुप्ता- मुम्बई, श्री अनिल शर्मा- नई दिल्ली, श्रीमती महिमा शुक्ला- इंदौर, श्री बसंत कुमार शर्मा-जबलपुर व श्री काम्ताराम पाल-ग़ाज़ीपुर विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों में कनाडा से थे सर्व श्री संदीप त्यागी, चन्द्र कुमार सिंह, विजय सूरी, श्रीमती राज कश्यप व श्रीमती श्यामा सिंह जी।
कार्यक्रम में बाली, इंडोनेशिया से डॉ नीटा सरोजिनी अग्रवाल जी व ढाका बंगलादेश से श्री प्रमोद कुमार पाल ने भाग लिया।
भारत से डॉ प्रेरणा चतुर्वेदी, वाराणसी, डॉ अंजलि दीवान, पानीपत, श्री शिव कुमार पाल, नई दिल्ली, श्रीमती रेणु बाला धर-राँची, श्री आयुष कुमार ‘रुद्रानंद’ -जमशेदपुर, श्रीमती विनीता तिवारी-ग़ाज़ियाबाद, श्रीमती करुणा प्रजापति -इंदौर, श्रीमती समिधा शुक्ला- इंदौर व श्रीमती प्रतिभा पराशर, हाजीपुर से कार्यक्रम में भाग लिए।

संयोजक श्री गोपाल बघेल ‘मधु’ ने ई-विश्व कवि सम्मेलन का प्रारम्भ साधना मंत्रों से किया और गुरु- पूजा करते हुए समापन किया।
सब साहित्यकारों ने ‘पर्यावरण व प्रकृति’ विषय पर अपनी अप्रतिम व तरन्नुम भरी आध्यात्मिक रचनाएँ प्रस्तुत कर ई- विश्व वातावरण को विशुद्ध आत्मीय भाव से भर दिया।

इस अद्भुत कार्यक्रम का पूरा आनन्द आप निम्न लिंक पर चलचित्र देख कर ले सकते हैं।
संयोजक:
गोपाल बघेल ‘मधु’
अध्यक्ष
अखिल विश्व हिंदी समिति, टोरोंटो
आध्यात्मिक प्रबंध पीठ, टोरोंटो
मधु प्रकाशन
GopalOmMadhu@gmail.com
www.GopalBaghelMadhu.com
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World