Home / Slider / ‘अखिल विश्व हिंदी समिति- टोरोंटो, कनाडा’ द्वारा “ई- विश्व कवि सम्मेलन”

‘अखिल विश्व हिंदी समिति- टोरोंटो, कनाडा’ द्वारा “ई- विश्व कवि सम्मेलन”

3:30 घंटे का ई- विश्व कवि सम्मेलन

महाश्लोका देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 31 मई 2021 को 296 वीं जन्म जयंती पर ‘अखिल विश्व हिंदी समिति- टोरोंटो, कनाडा’ द्वारा 30 मई 2021 को 3:30 घंटे का ई- विश्व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विश्व भर से लगभग 30 साहित्यकारों ने भाग लिया।

सम्मेलन के संयोजक व संचालक थे ‘अखिल विश्व हिंदी समिति’ व ‘आध्यात्मिक प्रबंध पीठ’ के अध्यक्ष ‘गोपाल बघेल ‘मधु’।

सम्मेलन के अध्यक्ष थे आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ. श्री भगवान शर्मा जी।

विशिष्ठ अतिथि थे नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध साहित्यकार
श्री नारायण कुमार जी, कनाडा के वर्तमान प्रवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री के बी माथुर जी एवं ओटवा कनाडा के वरिष्ठ साहित्यकार, उद्योगी व आध्यात्मिक सुयोगी डॉ. वीरेन्द्र कुमार भारती जी।

उपस्थित साहित्यकारों में प्रमुख थे सर्वश्री अजय भारती ‘अजेय’, डॉ. जे. एस. शर्मा, अनिल शर्मा जी, नरेन्द्र कुमार शर्मा गोपाल जी, मनीष मिश्रा जी, मनोज रॉय ब्रह्मभट्ट जी, चन्द्र कुमार सिंह जी, आ. संदीप त्यागी, सेवक सिंह जी, कुशल बघेल और सर्व श्रीमती/ सुश्री श्यामा सिंह जी, डॉ प्रेरणा चतुर्वेदी, डॉ उषा पांडेय, महिमा श्रीदेवी शुक्ला जी, डॉ सुषमा तिवारी, विनीता श्रीवास्तव जी, डॉ रानू राठौर रूही, करुणा प्रजापति जी, तृप्ति मिश्रा जी , डॉ. नीता कुमारी (इंडोनेशिया), प्रतिभा कु पराशर जी, डॉ श्रीलता सुरेश, रेणु बाला धर, इत्यादि।

कार्यक्रम का प्रारम्भ संचालक ने साधना मंत्रों से किया। तत्पश्चात् हाल ही में दिवंगत साहित्यकारों डॉ. दाऊजी गुप्ता, कुँअर बेचैन, इत्यादि को श्रद्धांजलि दी गई।

सभी साहित्यकारों ने देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के 29 वर्षों के आदर्श शासन व उनके प्रजा हितकारी कार्यों व जन साधारण, साहित्यकारों व आध्यात्मिक सुजनों के लिए किए सहयोग व सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सभी साहित्यकारों द्वारा आध्यात्मिक रचनाएँ व सुविचार प्रस्तुत किए गए जिससे यह ई- कवि सम्मेलन आध्यात्मिक ऊर्जा व तरंगों से सरावोर होगया और 3:30 घंटे का कार्यक्रम भी अतीव आनन्द दायक हो गया।

अखिल विश्व हिंदी समिति, कनाडा विगत 12 वर्षों से कनाडा में हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक कनाडा व विश्व स्तर पर कार्यक्रम कराती रही है।

इन कार्यक्रमों में विगत १२ वर्षों से भारत से स्व. डॉ. दाऊजी गुप्ता, डॉ. श्रीभगवान शर्मा, डॉ. प्रवीन गुप्ता, इत्यादि नियमित रूप से आते रहे हैं।

अखिल विश्व हिंदी समिति, कनाडा के अध्यक्ष ‘गोपाल बघेल ‘मधु’ भी विगत वर्षों में नियमित रूप से भारत, अमरीका, आदि देशों में जाकर हिंदी साहित्य का प्रचार प्रसार करते रहे हैं।

भारतीय कोंसलावास टोरोंटो के साथ मिल कर भी प्रति वर्ष उनकी ओर से व ‘अखिल विश्व हिंदी समिति’ व सहयोगी संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम किए जाते रहे हैं और भारतीय कोंसलाधीश व कनाडा के राजनेता, इत्यादि भी मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे हैं।

गोपाल बघेल ‘मधु
अध्यक्ष

अखिल विश्व हिंदी समिति
आध्यात्मिक प्रबंध पीठ
मधु प्रकाशन

व्हाट्सऐप: +1-416-505-8873

GPBaghel@gmail.com

www.GopalBaghelMadhu.com

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...