Home / Slider /  *एस.एम.एस. ने पौधरोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया*

 *एस.एम.एस. ने पौधरोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया*

 *एस.एम.एस. ने पेड़ लगाकर पृथ्वी दिवस मनाया*

हम सब जानते हैं कि ‘‘बढ़ती आबादी, घटते पेड़” से धरती पर संकट गहराया है । पिछले सात (07) वर्षों में भारत देश की आबादी लगभग 10करोड़ बढ़ गई है, जो पूर्व में 2015 में 127 करोड़ थी, अब वर्ष 2022 में 8% बढ़कर लगभग 137 करोड़ हो गई। वहीं सात (07) वर्षों में विश्व की आबादी में 55 करोड़ का इजाफा हुआ है जो वर्ष 2015 में 738 करोड़ थी जो अब बढ़कर 793 करोड़ हो चुकी है। बढ़ी 7% आबादी का सीधा असर प्रकृति पर मौजूद प्राकृतिक सम्पदा को खत्म करने पर सीधे पड़ रहा है।
आबादी का सबसे बड़ा खतरा उन क्षेत्रों में है जहां की आबादी घनी होती जा रही है, जिससे प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगे हैं और पानी का भी संकट दिखने लगा है। प्रदूषण ने भी अपना भीषण गर्मी के रूप में एवम अप्रत्यासित चक्रवाती वारिस के रूप में असर दिखाना शुरू कर दिया है। यदि समय रहते न चेते तो उपलब्ध पानी और हवा के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उपरोक्त बाते पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेण्ट साईंसेज, लखनऊ में छात्र-छात्राओं में चेतना जगाने हेतु कही गयी।


आज दिनांक 22 अप्रैल, 2022 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को हरा-भरा रखने, इसे प्रदूषण मुक्त करने हेतु आवश्यक कदम उठाने, व अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पृथ्वी की सम्पदा के दोहन को कम करने एवं पानी बचाने के प्रयास हेतु श्री शरद सिह, सचिव व कार्यकारी-अधिकारी, डॉ0 मनोज मेहरोत्रा-निदेशक, व डॉ0 भरत राज सिंह पर्यावरणविद् व महानिदेशक आदि ने अपने वक्तव्य में वचनबद्धता की प्रेरणा देते समय की। इस अवसर पर संस्था में बृक्षारोपड भी किया गया, जिसमे डीन, डा. धर्मेंद्र सिह कुलसचिव, श्री एस.एन.शुक्ला, प्रिंसपल, डिप्लोमा, एस.एन. झरोरिया एवं विभागाध्यक्ष तथा कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।

प्रो0 (डॉ0) भरत राज सिंह
पर्यावरणविद व महानिदेशक (तकनीकी),
स्कूल ऑफ मैनेजमेण्ट साईंसेज, लखनऊ
ईमैल: brsinghlko@yahoo.com; Mob: 9415025825

Check Also

माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...