
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से ही होगा भारत का भविष्य उत्तम एवं उज्ज्वलः प्रोफ़. शेखर श्रीवास्तव
इविंग क्रिस्चियन कॉलेज के रसायन विभाग में दिनांक १२ सितम्बर २०२२ को एक दिवसीय व्यख्यान श्रृंख्ला का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रोफेसर शेखर श्रीवास्तव, डीन, फैकल्टी ऑफ़ साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद रहे और व्याख्यान का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति – उच्च शिक्षण संस्थानों में उद्देश्य और कार्यान्वयन” था।
अपने व्यख्यान में प्रोफेसर श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद के द्वारा अपनाये जाने वाले प्रारूप को भी साझा किय। व्याख्यान के प्रारम्भ में विभाग की विभाग्यध्यक्षा डॉक्टर शिखी सहाय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। व्यख्यान श्रृंख्ला में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण मोसेस, बर्सर एवं पूर्व विभाग्याध्यक्ष डॉक्टर ललित इसुबियस के साथ विज्ञानं संकाय के विभिन्न विभागों के विभाग्यध्यक्ष एवं शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
व्यख्यान के पूर्व में विभाग के प्रांगण में सभी अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमे कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी असुरेन्स सेल और ग्रीन ऑडिट समिति का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉक्टर जस्टिन मसीह के द्वारा किया गया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World