Home / Slider / *गले नहीं, दिल मिलाकर बोले सब, “ईद मुबारक”

*गले नहीं, दिल मिलाकर बोले सब, “ईद मुबारक”

प्रयागराज।

30 रोजा मुकम्मल होने के बाद आज ईद मनाई जा रही है। करेली के गौस मस्जिद अबू बकर मस्जिद ताहा मस्जिद, वासिया बाद मस्जिद रोशन बाग शाह वसी उल्लाह साहब मस्जिद अटाला रोशन बाग बक्सी बाजार नखास कोना अकबरपुर पत्थर गली शाहगंज चौक शिया जामा मस्जिद चक व सिया के सभी मस्जिदों में शहर के पुराने मोहल्लों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद थी।

मस्जिद पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। आला अधिकारी गाड़ियों से गश्त कर रहे थे एडीजी प्रेम प्रकाश आईजी कविंद्र प्रताप सिंह एसपी सर्वेश त्रिपाठी एसएसपी क्राइम एसपी आशुतोष कुमार, मिश्रा एडीएम सिटी अशोक कनौजिया सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा सीओ प्रथम सत्येंद्र तिवारी कोतवाली इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद व कोतवाली की पूरी टीम मुस्तैद थी ईद की नमाज अदा करने के बाद कोतवाली में धर्म गुरु और , पीस कमेटी की एक मीटिंग रखी गई कोविड–19 गाइडलाइन के अनुसार सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई नमाज के बाद दुआ की गई जिसमें कोरोना से निजात दिलाने और मुल्क में खुशहाली की दुआ की गई सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दीl अपराध निरोधक समिति के मोहम्मद आमिर उनकी टीम सुबह से पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रही थी पुलिस प्रशासन ने पूरी टीम की तारीफ की और बधाई दी।

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा और महामंत्री सोहेल अहमद ने सभी नगर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

*गले नहीं, दिल मिलाकर बोले ईद मुबारक*

प्रयागराज: ईद उल फितर पर शुक्रवार को कोरोना वायरस की खौफ की वजह से न ईदगाह पर जमावड़ा हुआ न आम लोगो के लिये मस्जिदें खोली गई। मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगो ने घरों में रहकर ईद उल फितर की नमाज़ घरों में अदा की इस दौरान मुल्क को महामारी से बचाने के साथ ही नेकी, बरकत और अमन के लिये अल्लाह से दुआएं की गई। वीडियो कॉलिंग व्हाटसअप के जरिये ईद की मुबारक दी जाती रही। रोशनबाग स्थित शाह वसी उल्लाह मस्जिद, काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद, करेली गौस नगर स्थित अल गौसिया मस्जिद सहित शहर व ग्रामीण इलाकों की सैकड़ो मस्जिदों में लॉक डाउन की वजह से प्रशासन के निर्देश पर सिर्फ पेशइमाम, मोअज्जिन के साथ पांच लोगों को ही ईद पर दाखिल किया गया। मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज़ की फ़र्ज अदायगी की गई। वहीं लोगो ने अपने घरों में बड़े बुजुर्गों संग रस्मे ईद उल फितर के तहत नमाज़ अदा कर मुल्क को कोरोना से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआ की। उलमाओं ने ऑनलाइन खुतबे में ईद की मुबारकबाद देते हुए कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की। साथ ही गरीबों, बेसहारों, यतीमों, जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। पुराने शहर के खुल्दाबाद इलाके में लोगो ने घरों में ईद की नमाज़ अदा करने के बाद गले न मिलकर एक दूसरे को सिर्फ मुबारकबाद दी।

इस मौके पर: हसीब अहमद, अफसर महमूद, शकील अहमद, मो० जाकिर, मो०हसीन, इश्तेयाक अहमद, नूरउल्ला सहित आदि लोग शामिल रहे।

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...