
*मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, प्रयागराज के पुराछात्र लखनऊ शाखा का निर्वाचन*

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, प्रयागराज के पुराछात्र लखनऊ शाखा का वर्ष 2021-22 व 2022-2023 सत्र का निर्वाचन ई0 सुभाष कक्कर, वरिष्ठ अभियंता व निर्वाचन अधिकारी तथा ई0 जी.सी. चतुर्वेदी की मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया । जिसमे पुरा-छात्र कार्यकारिणी लखनऊ शाखा के नव-निर्वाचित अध्यक्ष-बी.सी. राय: वरिष्ठ उपाध्यक्षगण- डी.के.भंडारी, व मंजीत सिह अरोरा; उपाध्यक्ष- आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व ब्रिग. बी.डी. पाण्डेय, महा-सचिव-प्रोफ़. अशोक कुमार तिवारी: संयुक्त सचिवगण- अभिषेक पांडेय व विकास शुक्ल; सांस्कृतिक सचिवगण-प्रशांत मेहरोत्रा व रवीन्द्र गोयल शर्मा, कोषाध्यक्ष- सुनीत वर्धन गुप्ता, तथा सदस्यगगणों – अजय रस्तोगी आदि का चयन हुआ।
डा. भरत राज सिह, पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल *दो टर्म* अर्थात वर्ष 2017-18 व 2018-19 सत्र तथा वर्ष 2019-20 व 2020-21 अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक बैठको, मिलन समारोह के साथ-साथ सामाजिक कार्यो को जैसे-मूक-वधिर व चैलेंज बच्चो की संस्था में कपडे व वाशिंग मशीन डोनेट कराया, ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वच्छता अभियान व पेड लगवाने जैसे कार्यो को लखनऊ व आस-पास के इलाको में कराया जिससे समाज में एक जागरूकता बढने के साथ-साथ संस्थान की भी साख भी बढ़ाने में मदद मिली । नए अध्यक्ष बी.सी. राय, जो भारत सरकार की नवरत्न संस्था, सैल से सेवानिवृत्त है नें बताया कि लखनऊ शाखा की गतिविधियों अगले दो-वर्षो में आगे बढाने में अथक प्रयास करेंगे ।
डा. भरत राज सिह,
*अध्यक्ष,*
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान पुराछात्र समिति,
लखनऊ शाखा, 5/323, विराम खंड,
गोमती नगर, लखनऊ।
मो. 9415025825, email:brsinghlko@yahoo.com
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World