Home / Slider / राज्यसभा सदस्य बनने पर राधाकांत ओझा का सम्मान
राज्यसभा सदस्य बनने पर राधाकांत ओझा का सम्मान

सांसद बनने पर ओझा का सम्मान
प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि उन्होंने अधिवक्ता हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया है और अब मजबूती के साथ समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जायेगा , अधिवक्ता ओं के सम्मान पर दाग नहीं लगने दूंगा।
उनके राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर न्याय विहार कालोनी सुलेमसराय में गुरुवार की शाम को आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन और संचालन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया, साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता, एस डी सिंह जादौन,ओं पी सिंह,ओं पी गुप्ता, आर पी तिवारी, राजेश खरे, आशुतोष त्रिपाठी, सुरेंद्र मौर्या,राम सुमेर चौधरी, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल,विनोद सिंह चंदेल, जय नारायण राजपूत, जितेंद्र नायक, राजकुमार गौतम,रामबली वर्मा,राजपाल सिंह,जगदीश सिंह बुंदेला, प्रभु नारायण तिवारी, राजेश द्विवेदी,सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
#Advocatelaw #allahabadhighcourt #Ojharadhakant #RajyaSabha member #अधिवक्ताadvocate #राधाकांत ओझा 2026-10-22
Tags #Advocatelaw #allahabadhighcourt #Ojharadhakant #RajyaSabha member #अधिवक्ताadvocate #राधाकांत ओझा
Check Also
वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...