Home / Slider / बजट 2022: क्या होगा महंगा और क्या होगा सस्ता?

बजट 2022: क्या होगा महंगा और क्या होगा सस्ता?

भारत की वित्तमंत्री सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने आज वित्त मंत्री के रूप में चौथा बजट पेश किया है। आज के बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश होने के बाद कुछ सामान महंगा हो जाएगा और कुछ सामान सस्ता हो जाएगा।

 

    • विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी

 

    • कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता होगा

 

    • खेती के उपकरण सस्ते होंगे

 

    • मोबाइल- चार्जर

 

    • जूते -चप्पल

 

    • हीरे के गहने

 

    • पैकेजिंग के डिब्बे

 

    • जेम्स एंड ज्वैलरी

 

महंगा होने वाला सामान

 

 

    • छाता

 

    • कैपिटल गुड्स

 

    • बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल

 

    • इमिटेशन ज्वैलरी

कस्टम ड्यूटी घटाई गई

बजट में सरकार ने जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी गई है। कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटा दी है। इस पर भी 5 फीसदी कटौती की गई है। स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी को एक साल के लिए बढ़ाया गया है। वहीं, मेंथा ऑयल पर भी कस्टम ड्यूटी में कम कर दिया गया है।

 

किन सामान पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी
कस्टम ड्यूटी में इजाफे की बात करें तो इस बार के बजट में कैपिटल गुड्स और आयात शुल्क पर कस्टम ड्यूटी को 7.5 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा इमिटेशन ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया गया है। विदेशी छाते की कीमतों में भी इजाफा हो जाएगा। बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर भी कीमतों में इजाफा हुआ है।

 

*🍁बजट 2022-23🍁*

*महत्वपूर्ण बजट प्रस्ताव*

*👉बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने का प्रस्ताव*

*👉पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे. इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है*

*👉RBI डिजिटल करेंसी लांच करेगी*

*👉क्रिप्टो करेंसी से इनकम पर 30% की दर से टैक्स लगेगा*

*👉ITR में गलती होने पर 2 साल तक सुधार सम्भव होगा 🍁NNI🍁*

*👉2022 में 5G सेवा शुरू होगी*

*👉गांव तक ब्रॉडबैंड सर्विस पहुंचाएंगे*

*👉भारत में गरीबी मिटाने की कोशिश*

*👉देश में निजी निवेश को बढ़ावा*

*👉भारत में अर्थव्यवस्था में तेजी लाएंगे*

*👉डाकघरों को बैंकों से जुड़ेंगे(nni)*

*👉महिलाओं के लिए तीन नई योजनाएं*

*👉शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा*

*👉बैटरी की अदल बदल नीति बनाई जाएगी*

*👉चार्जिंग ऑफ स्टेशन लगाए जाएंगे*

*👉बजट का फोकस महिलाओं, किसानों और युवाशक्ति पर*

*👉हर घर नल से 5.5 करोड़ घरों को जोड़ा जाएगा*

*👉हर गांव में इंटरनेट सेवाएं शुरू होगी*

*👉SEZ की जगह नया कानून आएगा*

*👉राज्यो को 50 साल के लिए बिना ब्याज का कर्ज मिलेगा🍁NNI🍁*

*👉पांच नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा*

*👉इमरजेंसी क्रेडिट कार्ड सुविधा शुरू होगी*

*👉चिप वाले e-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे*

*👉कर्मचारियों की पेंशन में टैक्स पर छूट*

*👉वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन पॉलिसी को लाया जाएगा*

*👉महिलाओं के लिए पोषण 2.0 योजना की शुरुआत होगी*

*👉60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे का निर्माण किया जाएगा🍁NNI🍁*

*👉अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी।*

*👉अगले 3 वर्षों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे*

*👉फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा*

*👉किसानों को डिजिटल सर्विस देंगे(nni)*

*👉साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित*

*👉क्लीन एनर्जी, क्लीन क्लाइमेट सरकार की प्राथमिकता*

*👉कपड़े, मोबाइल, जूते-चप्पल, हीरे की ज्वेलरी, विदेश से आने वाली मशीनें, खेती का सामान आदि सस्ता होगा..*

*👉बजट मैं इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नही*

ये हैं बड़े ऐलान
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए। बजट में यह घोषणा हुई कि 130 लाख एमएसएमई को अतिरिक्त कर्ज दिया जाएगा। डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित किया जाएगा। पीएम ई-विद्या चैनल लाया जाएगा. 2000-23 में 80 लाख घर बनाए जाएंगे। पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा. आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए 2 साल मिलेंगे। एनपीएस में केन्द्र और राज्य का योगदान 14 फीसदी किया गया। पेंशन में टैक्स छूट का एलान किया गया. हालांकि, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।

बजट में यह भी एलान किया गया कि चिप लगे ई-पासपोर्ट 2022-23 से लागू हो जाएंगे। डाकघरों में एटीएम की सुविधा होगी. 2022 में 5जी सर्विस शुरू करेंगे। पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा। रक्षा में रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट का प्रावधान किया गया है।

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...