Home / Slider / प्रयागराज: फ़िराक़ गोरखपुरी जयंती पर जुटेंगे देशभर के शायर

प्रयागराज: फ़िराक़ गोरखपुरी जयंती पर जुटेंगे देशभर के शायर

!!! फ़िराक़ गोरखपुरी जयंती पर जुटेंगे देशभर के शायर !!!

 ‘आधुनिक भारत के ग़ज़लकार’ का होगा विमोचन, सेमिनार 

प्रयागराज।

फ़िराक़ गोरखपुरी के जन्मदिन पर 28 अगस्त को हिन्दुस्तीनी एकेडेमी में साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की तरफ से सेमिनार, विमोचन और मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर देशभर से अदीब और शायर जुटेंगे। ‘फ़िराक़ गोरखपुरी को समर्पित ग़ज़ल संकलन ‘आधुनिक भारत के ग़ज़लकार’ का विमोचन होगा, इम्तियाज़ अहमद ग़़ाज़ी के संपादन में प्रकाशित इस पुस्तक में देशभर के 110 शायरों की ग़ज़लें सम्मिलित की गई हैं। इस पुस्तक में शामिल लोगों को ‘फ़िराक़ गोरखपुरी स्मृति सम्मान’ और पुस्तक की प्रतियां दी जाएंगी।

यह निर्णय रविवार की शाम सिविल लाइंस स्थित होटल विलास में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में गुफ़्तगू कार्यकारिणी में दो लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। हकीम रेशादुल इस्लाम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीना मोहन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और अफसर जमाल को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त पहले के सभी पदाधिकारी यथावत हैं।


बैठक में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, नरेश महरानी, मनमोहन सिंह तन्हा, अनिल मानव, हकीम रेशादुल इस्लाम, नीना मोहन श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल, संजय सक्सेना, शिवाजी यादव आदि मौजूद रहे।

Check Also

अयोध्या पर्व के आठवें संस्करण की हुई शुरुआत

अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...