Home / Slider / “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का नारा लगाते हुए रैली निकाली

“सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का नारा लगाते हुए रैली निकाली

इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा मनाए जा रहे मतदाता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान संकाय की राष्ट्रीय सेवा योजना की 5 इकाइयों ने मिलकर विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली। “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” का नारा लगाते हुए रैली विज्ञान संकाय के गेट नंबर 6 से प्रारंभ हुई। इंडियन प्रेस चौराहे होते हुए कंपनी बाग के गेट नंबर 3 होते हुए तथा हिन्दू हॉस्टल चौराहे से होकर वापस विज्ञान संकाय परिसर के गेट न. 6 पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने कहा की हम प्रत्येक मतदाता को जगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना हमारा सर्व प्रमुख लक्ष्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत शुक्ल, डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, डॉ. अवनीश चतुर्वेदी, डॉ. प्रमोद कटारा और डॉक्टर रवीन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। रैली में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और संकल्प के साथ प्रतिभाग किया।

Check Also

अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी: :केसर भवन में उल्लास के साथ मनायी गयी

वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व   वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...