
कोई न रहे भूखा
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
विशाल खण्ड तीन जनकल्याण समिति गोमतीनगर द्वारा सभी जरूरतमंदों को राशन देने का प्रयास किया जा रहा है। इस खंड के खाली प्लाटों में अनेक श्रमिक परिवार रहते है,जो लॉक डाउन के चलते परेशानी का सामना कर रहे है। समिति के अध्यक्ष डॉ आर सी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ही विशाल तीन में कोई न रहे भूखा अभियान चलाया जा रहा है। डॉ आर सी मिश्रा, सचिव बी एल तिवारी,
जी पी नारायण तथा कार्यकारणी के अन्य सदस्य इस संबन्ध में कार्य योजना तैयार कर रहे है। जिससे लॉक डाउन की अवधि में श्रमिक परिवारों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विशाल तीन में राशन वितरण
जन कल्याण समिति विशाल खण्ड तीन गोमतीनगर ने अपनी पहल पर राहत कार्य शुरू किया है। इसके तहत यहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को करीब बीस दिन का राशन वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ आर सी मिश्रा ने बताया कि विशाल तीन में रहने वाले अनेक गण्यमान लोगों के आर्थिक सहयोग से यह राहत कार्य संचालित किया गया। उन्होने बताया कि लॉक डाउन की अवधि तक राहत कार्य संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव बी एल तिवारी,
जी पी नारायण,अजय उपाध्याय भी मौजूद थे।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World