Home / Slider / जागरूकता के लिए चल पड़ी “मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस”

जागरूकता के लिए चल पड़ी “मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस प्रातः 7 बजे जन मिलन केन्द्र कलेक्ट्रेट प्रयागराज से रवाना होकर सबसे पहले लक्ष्मी चौराहे पर पहुँची, जहाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुये, बस का भव्य स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने युवा मतदाताओं को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु आग्रह करते हुए जागरूक भी किया।

इस अवसर पर स्वीप आइकन श्री अभिन्न श्याम गुप्ता जी, सहायक प्रभारी स्वीप श्री अनुपम परिहार जी, स्वीप आइकन श्री राजेंद्र तिवारी दुकान जी सहित कई लोगों ने मतदाताओं को संबोधित भी किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिक होने के नाते मतदान हम सबका कर्तव्य है।

इस अवसर डॉ. अरविन्द मिश्रा, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. शिव कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में मतदाता एकत्रित थे।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...