Home / Slider / अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई. अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और केरल कैडर से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं.

UPSC अध्यक्ष का पद 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुआ था. नियमों के अनुसार, अजय कुमार इस संवैधानिक पद पर अक्टूबर 2027 तक बने रह सकते हैं, क्योंकि यूपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है.

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...