

Myopia awareness program at CFS Prayagraj
*ग्लॉकोमा जागरूकता सप्ताह पर सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल, प्रयागराज में निःशुल्क जांच.*
प्रयागराज।
ग्लॉकोमा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल, प्रयागराज द्वारा 9 मार्च से 11 मार्च तक निःशुल्क ग्लॉकोमा स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।
यह विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान *डॉ. कमलजीत सिंह, (मेडिकल डायरेक्टर ) डॉ.प्रनव सलूजा ,डॉ.रितिका मुखर्जी* के निर्देशन में आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को ग्लॉकोमा जैसे गंभीर नेत्र रोग के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच के महत्व को समझाना है, क्योंकि देर से पता चलने पर यह दृष्टि को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है।
सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को समय पर नेत्र जांच के लिए प्रोत्साहित करने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।.