
प्रयागराज।
उदर एवं यकृत रोग विभाग एवं इलाहबाद गैस्ट्रो क्लब के तत्वावधान में द्विदिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ स्थानीय होटल में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ डी के निगम ने कहा कि बहुत कुछ नया हो रहा है इस क्षेत्र में जिससे अवगत होना ज़रूरी।

संयोजन अध्यक्ष डॉ मनीषा द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत, संचालन डॉ शांति चौधरी ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक मिश्र ने दिया।

वैज्ञानिक सत्र में अग्नाशयशोथ पर डॉ अरुण खंडूरी, डॉ प्रवीर राय, डॉ अनूप सराया व हैदराबाद से आये डॉ संदीप लखटकिया ने व्याख्यान देते हुए कहा कि बचाव के लिए धूम्रपान व अल्कोहल से परहेज करें। मोटापा, पित्त की थैली में पथरी, वसा अधिक होने के मामले में संभावना अधिक। सतर्क रहना ज़रूरी, समस्या बार-बार हो सकती है।
डॉ उदय घोषाल ने प्रो. नायक स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि आईबीएस, कॉलरा जैसे उदर रोगों के निदान एवं उपचार में भारत का विशेष योगदान। डॉ अजय चौधरी ने कहा कि मधुमेंहियों में रक्त शर्करा नियंत्रण न होने पर उदर रोगों की संभावना अधिक। डॉ समीर मोहिंद्र ने सुझाव दिया कि उदर आंत्र रक्तस्राव होने पर एंडोस्कोप द्वारा कारण जानना ज़रूरी।

संगोष्ठी में डॉ सौरभ केडिया ने एंटीबायोटिक्स के सही प्रयोग की सलाह दी। डॉ वंदना मिढा, डॉ गोविंद मखारिया, डॉ समीर महेंद्रा, डॉ युगान्तर पांडेय ने भी अपने व्याख्यान दिए। डॉ रोहित गुप्ता, डॉ अतुल माथुर, डॉ निखिल गुप्ता, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ राहुल पुरी का विशेष योगदान रहा। डॉ प्रोबल नियोगी, डॉ अनुभा श्रीवास्तव, डॉ मदनानी, डॉ विनीत अग्रवाल, डॉ संतोष सक्सेना समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

संयोजन अध्यक्ष डॉ एस पी मिश्रा के निर्देशन पर सांगीतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें उनकी गायकी का सबने भरपूर आनंद लिया।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World