
अयोध्या में गंगा दशहरा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
अयोध्या जी में गंगा दशहरा प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस दिन विधि विधान से सरयू जी की आरती की जाती है। गंगा मैया का स्मरण करते हुए पूजन किया जाता है। किंतु इस बार का गंगा दशहरा अपने में विशिष्ट था। कुछ दिन पहले तक माना जा रहा था कि लॉक डाउन के कारण अयोध्या के लोगों को घर में रहकर ही पूजा अर्चना करनी होगी। किंतु इधर दो महत्वपूर्ण कार्य हुए।
पहला यह कि छब्बीस मई को श्री राम मंदिर का विधिवत निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान खुदाई में हिन्दू धर्म के प्रतीक उपलब्ध हो रहे है। ऐसे में यदि किसी को अब भी कोई भ्रम रहा होगा, उसका भी निवारण हो गया। इस तथ्य ने गंगा दशहरा का उत्साह बढा दिया। दूसरा कारण यह कि इधर लॉक डाउन में ढील दी गई। अनलॉक का पहला चरण शुरू हो गया। इसलिए नियमों का पालन करते हुए सरयू तट पर गंगा दशहरा पूजा का अवसर भी मिला। अयोध्या के लिए यह स्मरणीय अवसर था।
वैसे पूरे देश में लॉक डाउन के बाद पहली बार नदियों के किनारे स्नान करने वालों की भीड़ दिखाई दी। प्रयागराज में संगम तट पर भी स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World