Home / Slider / गंगा समग्र काशी प्रांत की जौनपुर में प्रांतीय बैठक
गंगा समग्र काशी प्रांत की जौनपुर में प्रांतीय बैठक

संपर्क के माध्यम से हो सकता कार्यकर्ताओं का निर्माण: रमाशंकर
15 प्रकार के आयामों को लेकर की चर्चा, कहा प्रत्येक जिला हो विकसित जिला
प्रयागराज।
संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण हो सकता है। महाकुम्भ के दौरान गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किया। गंगा समग्र का एक एक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।
ये बातें रविवार को मुख्य वक्ता गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर ने गंगा समग्र काशी प्रांत की जौनपुर में अशोका वर्ल्ड स्कूल जमालपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में कहीं। कहा कि गंगा किनारे जो जिले हैं उन्हें विकसित जिला के रूप में स्थापित किया जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गंगा समग्र की समय समय पर बैठक जरूर की जाए। साथ ही संपर्क युक्त जिला विकसित जिला और कार्ययुक्त जिले का निर्माण किया जाए। काशी प्रांत के 27 जिलों की पूरी टोली और आयाम का गठन अवश्य कर लिया जाए।
वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर ने कहा कि हमारे सामने गंगा की निर्मलता बहुत बड़ा प्रमाण है। प्रदूषण मुक्त गंगा का जल लंबे समय तक लोगों के लिए निश्चित मन से उपयोगी बना रहता है। चाहे वह प्रवाहित जल हो या घर में रखा हुआ हो। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता की तरह ही देश की अन्य प्रमुख नदियों की निर्मलता और जल संस्थाओं के स्वच्छता का प्रयास हो रहा है।
कहा कि गंगा समग्र छोटी बड़ी नदियों तालाबों कुओं आदि के पुनर्जीवन के लिए काम कर रहा है। इसके लिए विभिन्न 15 आयाम हैं। समाज में श्रद्धा जागरण के लिए गंगा समग्र का आरती आयाम कार्य होता है तो गंगा से अपनी आजीविका चलाने वाले समाज के बीच गंगाश्रित आयाम कार्य भी संगठन कर रहा है। इसी तरह सहायक नदियों की चिंता करने के लिए सहायक नदी आयाम और तालाबों के लिए तालाब आयाम बने हैं। नदियों और तालाबों के काम में आने वाली कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए विधि आयाम भी अपनी जिम्मेदारी निभाता है। कहा कि देश भर में बहुत सारी छोटी नदियां आज या तो सूख चुकी हैं या मृतप्राय हैं। नदियों का सबसे बड़ा दुश्मन शौचालयों से बहाया जाने वाला सीवेज है। गंगा समग्र का जल निकासी आयाम सरकार और समाज के माध्यम से इस दिशा में प्रयासरत है। गंगा समग्र ने नदियों को सीवेज से मुक्त कर कायाकल्प का संकल्प लिया है। इसके लिए देश भर में छोटी नदियों के पुनर्जीवन के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय और प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा ने नए कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की। बैठक में स्कूल के प्रबंधक और जिला संयोजक डा संजीव मौर्या भृगु नारायण पाठक दिवाकर द्विवेदी यमुना भाग के संयोजक अजय सिंह अशोक कुमार सिंह डा श्रवण कुमार मिश्रा मनीष द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सह प्रांत संयोजक डा अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।

फोटो: अतिथियों को स्मृति चिन्ह देते हुए।
#GangaSamgra Kashi Province's #गंगासमग्र 2025-05-11
Tags #GangaSamgra Kashi Province's #गंगासमग्र
Check Also
प्रयागराज। 21-11-2025 को ऑडिट सप्ताह–2025 के अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार के मार्गदर्शन में ...