Home / Slider / !!! ग़ाज़ी को कल मिलेगा ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!!

!!! ग़ाज़ी को कल मिलेगा ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!!

!!! ग़ाज़ी को कल मिलेगा ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!!

!! केंद्रीय विधि मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जज के हाथों नवाजे जायेगें !!

प्रयागराज।

नौजवान शायर इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी को ‘इटावा हिन्दी सेवा निधि’ की तरफ से इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘शेख अतहर हुसैन सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति माननीय कृष्ण मुरारी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी को ‘प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान’ समेत कई अन्य लोगों को अलग-अलग सम्मान से नवाजा जाएगा।

इससे पहले श्री ग़ाज़ी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘जुगल किशोर शुक्ल सम्मान’, ‘कुलदीप नैयर सम्मान’, ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’, ‘फ़िराक्ऱ गोरखपूुरी स्मृति सम्मान’ समेत एक दर्जन से अधिक एवार्ड मिल चुके हैं। अब तक इनकी 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि स्वर्गीय न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त द्वारा स्थापित ‘इटावा हिन्दी सेवा निधि’ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।

Check Also

CLPA: अरुण कुमार शुक्ला अध्यक्ष, जय नारायण महामंत्री

सीएलपीए: अरुण कुमार शुक्ला अध्यक्ष, जय नारायण महामंत्री जे पी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विजय ...