
गिरीश अध्यक्ष, विद्या वारिध मंत्री चुने गए
*जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम घोषित*
प्रयागराज।
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो जाने के पश्चात गुरुवार को मतगणना शुरू हुई। घोषित परिणामों के पश्चात गिरीश कुमार तिवारी को अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त हुई। गिरीश कुमार तिवारी को 1137 मत मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को 826 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी क्रम में विद्या वारिध मिश्रा 800 मत प्राप्त कर मंत्री घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंदी दिनेश पांडे ने 743 वोट प्राप्त किए। उप मंत्री पद के लिए रेवती रमण त्रिपाठी 1183 मत प्राप्त कर विजई हुए, दूसरे नंबर पर पंकज सिंह को 807 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए 908 वोट प्राप्त कर अरविंद प्रताप सिंह सोनू ने अपने प्रतिद्वंदी अवधेश कुमार यादव 751 को पछाड़कर विजय प्राप्त की। उपाध्यक्ष पद पर 604 मत प्राप्त कर अवधेश मिश्रा व 595 मत प्राप्त कर देव कांत शुक्ला विजय घोषित हुए।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World