Home / Slider / “गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया” ने गोष्ठी में उल्लास भरा

“गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया” ने गोष्ठी में उल्लास भरा

गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया ने गोष्ठी में उल्लास भरा

गत 30 अगस्त को कुछ बात कुछ जज्बात के मंच पर एक आॅन लाइन गोष्ठी का आयोजन जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्ट्रीम यार्ड पर किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध छंदकार उमेश प्रकाश उमेश द्वारा की गयी ।

सबसे पहले मां सरस्वती की वाणी वन्दना निशा सिंह नवल द्वारा की गयी । कार्यक्रम का सफल संचालन गीतकार अलका अस्थना अमृतमयी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए संस्था के संस्थापक संजय निराला जी ने अपने भावों से भरे हुए दोहो से कार्यक्रम में उत्सुकता प्रदान कर दी।

उसके बाद अलका अस्थाना अमृतमयी ने जन्माष्टमी पर एक गीत सुनाया गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया। कवयित्री निशा सिंह नवल ने फिर एक गजल सुनायी कसम खाई यहां मैने सभी को है जगाने की सुनहरे ख्वाब आंखों मंें पिरोने की सजाने की।

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश प्रकाश उमेंश ने वर्षागीत से सभी का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन संजय निराला द्वारा किया ।

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...