
महासमिति ने खरीदी सेनेटाइजेशन मशीन
डॉ दिलीप अग्निहोत्री

कोरोना आपदा के पहले दिन से ही गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने सेनेटाइजेशन का व्यापक अभियान शुरू कर दिया था। इसमें नगर निगम और आईआईटी के पूर्व छात्र संगठन का सहयोग मिल रहा था। अब जनकल्याण महासमिति ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ाया है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के द्वारा सैनिटाईजेशन हेतु छोटी मशीन खरीदी गई है। महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने इस मशीन से स्वयं डोर टू डोर सैनिटाईजेशन की शुरुआत की। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इन मशीनों से डोर टू डोर सेनेटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जाएगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World