
महासमिति ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत
गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के सेवा कार्यों में बृजेश पाठक सदैव सहयोग करते रहे है। पिछली सरकार में विधिमंत्री के रूप में वह महासमिति के अनेक आयोजनों में सहभागी भी रहे है। वर्तमान सरकार में वह उपमुख्यमंत्री बने है।
गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की ओर से अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह,महा सचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल प्रचार सचिव अजय तिवारी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके साथ ही महासमिति के आगामी कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया गया। जिसे बृजेश पाठक ने स्वीकार कर लिया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World