दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही थी वहीं इसी बीच एक अच्छी सुकून भरी खबर मिली है। गौतमबुद्ध नगर में यह पहली बार हुआ है कि एक्टिव मरीजों की संख्या से ज्यादा वह संख्या है जो ठीक हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से संख्या ठीक हुए लोग ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि यहां जो लोग ठीक हो गए हैं उनकी संख्या 54 है और जो मरीजों कोरोना पॉजिटिव है उनकी संख्या 49 है।
ऐसे समझें
एक्टिव मरीजों की संख्या: 49
ठीक हुए मरीजों की संख्या: 54
सभी रहें सावधान
एक तरफ जहां नोएडा में जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही वहीं यह खबर बहुत सुकून देने वाली है। यह पहली बार हुआ है कि यहां मरीजों से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि हमें अतिरिक्त सावधानी बरती होगी क्योंकि यह वायरस बहुत ही तेजी से फैलता है वहीं इस बीमार से पीड़ित को ठीक होने में काफी वक्त लग जाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आपका लोकेशन क्या है इसके अनुसार भी सतर्कता बरतें। बता दें कि नोएडा में 33 हॉट स्पॉट हैं। इन हॉट स्पॉट को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां बाहरी लोगों का आना जाना पूरी तरह मना है।
निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 23 पकड़े
जिलाधिकारी के सीमा सील के आदेश के बाद पुलिस ने दिल्ली के सभी बार्डरों पर सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। डीसीपी नोएडा संकल्प शर्मा ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर बुधवार से सख्ती और बढ़ाई गई है। बिना पास के अब प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर, लॉकडाउन के दौरान धारा 144 (निषेधाज्ञा) के उल्लंघन पर जिले के अलग-अलग थाने में पुलिस ने सात एफआइआर दर्ज करते हुए कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को चले चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 312 वाहनों का चालान किया है व पुलिस ने 4 वाहन सीज भी किए हैं।