
जीरो बजट कृषि पर जोर
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ राजभवन में आयोजित हुई फल शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य कृषि के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसमें आधुनिक तरीकों को अपनाने व अधिक मुनाफा देने वाली फसलों पर जोर दिया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरष्कार प्रदान किये।

राज्यपाल ने चार से नौ वर्ष, दस से सोलह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कलात्मक पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का निर्देश दिया था। बच्चों ने इसमें बहुत उत्साह दिखाया। अनेक स्कूल के बच्चों ने फूलों की सुंदर प्रस्तुति दी। इनको राज्यपाल ने पुरष्कार दिया। राज्यपाल ने बच्चों द्वारा फूलों से बनाई गई आकृति व संदेश को सराहनीय बताया। कहा कि बच्चों में नवाचार व रचनात्मक सोच को प्रकट करता है। यह अच्छा है कि किसान अब जैविक विधि खाद्यान्न उतपन्न करने के प्रति जागरूक हो रहे है। किसानों को जीरो बजट खेती को अपना कर जैविक फसलों के उत्पादन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक जनपद में पैदा होने वाली फसल की जानकारी जनता को भी होनी चाहिए।

इसी को ध्यान में रखते हुए एक जनपद एक उत्पाद’ की तर्ज पर हमने ‘एक जनपद एक फसल विशेष’ के उत्पादन पर कार्य करने को कहा है। जिससे जनता जान सके कि किस जनपद में किस फसल विशेष का उत्पादन ज्यादा होता है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World