
एचडीएफसी बैंक की विनय खंड शाखा का उद्घाटन
लखनऊ।
एचडीएफसी बैंक की विनय खंड शाखा का उद्घाटन संजय आर भूसरेड्डी आईएस , अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश एवं गन्ना चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। विनय खंड शाखा एचडीएफसी बैंक की लखनऊ जिले की 53 वी शाखा है। इस शाखा के साथ उत्तर प्रदेश में एचडीएफसी बैंक की 553 शाखाएं हो गई। इस अवसर पर संयुक्त गन्ना आयुक्त वी बी सिंह, डॉ राघवेन्द्र शुक्ल महासचिव जनकल्याण महा समिति, एचडीएफसी बैंक सर्किल हेड अनुज राज, क्लस्टर हेड वैभव श्रीवास्तव एवं ब्रांच मैनेजर अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि संजय भूसरेड्डी जी ने एचडीएफसी बैंक के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की और एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं को सराहा। क्लस्टर हेड वैभव श्रीवास्तव द्वारा इस शाखा द्वारा प्रदान की जाने वाली बैंकिंग सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World