Home / Slider / हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को दी गई विदाई

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को दी गई विदाई

‘न्यायिक कार्य के दौरान अधिवक्ताओं का मिला अतुलनीय सहयोग”:

नीरज तिवारी

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को दी गई विदाई

प्रयागराज।

अपनों के बीच में आकर ऐसा कभी नहीं महसूस हुआ कि मैं एक न्यायमूर्ति के रूप में कार्य कर रहा हूँ। न्यायिक कार्य सम्पादित करने के दौरान आप सभी का जो सहयोग, मार्गदर्शन व बल मिला, उसे ही मैंने अपने जीवन में स्नेह पूर्वक अपनाने का कार्य किया। यह बातें हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में मंगलवार को बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कनिष्ठ अधिवक्ताओं से कहा कि आप लोग पूरी लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें, निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे ने कहा कि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी बहुत ही लोकप्रिय रहे। विदाई की बेला पर कनिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की लोकप्रियता को दर्शाती है। संचालन कर रहे महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की जितना प्रशंसा की जाए वह कम है। न्यायिक कार्य सम्पादित करने के दौरान न्यायमूर्ति तिवारी बिना किसी भेदभाव के अधिवक्ताओं को एक समान सुनकर निर्णय देने का कार्य किया।

इससे पहले अध्यक्ष राकेश पाण्डे व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नीरज तिवारी का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर कर स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, बैरिस्टर सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, रामेश्वर दत्त पाण्डेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अमित सिंह सेंगर, मृत्युंजय तिवारी, अनिल पाठक, राय साहब यादव, माया पति पाण्डेय, मनीष द्विवेदी, सौरभ मिश्र, सर्वेश दुबे, शिव शंकर सिंह यादव, रीमा गुप्ता, पुष्कर मिश्र, ऊष्मा मिश्रा, श्याम मिश्र, अर्जुन सिंह यादव, सुधीर केसरवानी आदि रहे।

यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी ने दी है।

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...