Home / Slider / Allahabad High Court Bar: 21 फरवरी को होगा बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Allahabad High Court Bar: 21 फरवरी को होगा बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

हाईकोर्ट बार में कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती पूरी……

प्रीति, सरिता, अभ्युदय, विनोद, अमित, अरविंद आशुतोष, अरुण, अनिल समेत 15 सदस्य निर्वाचित

21 फरवरी को होगा बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

प्रयागराज।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी में 15 कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती रविवार को पूरी हो गयी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीति द्विवेदी सरिता सिंह अभ्युदय त्रिपाठी विनोद राय अमित कुमार पांडेय ओम प्रकाश विश्वकर्मा अरविन्द कुमार सिंह अरुण कुमार त्रिपाठी आशुतोष मिश्रा सुधीर कुमार केशरवानी शयमा सेहर अनिरुद्ध ओझा अनिल कुमार मिश्रा गुलाब सिंह यादव अनिल प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 7361 मतों की गिनती की गई। जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों में पहले नंबर पर प्रीति द्विवेदी को 2246 दूसरे नंबर पर सरिता सिंह को 1949 तीसरे पर अभ्युदय त्रिपाठी को 1894 चौथे पर विनोद राय को 1549 पांचवें पर अमित कुमार पांडेय को 1506 छठे पर ओम प्रकाश विश्वकर्मा को 1430 सातवें पर अरविंद कुमार सिंह को 1404 आठवें पर अरुण कुमार त्रिपाठी को 1389 नौंवे पर आशुतोष मिश्रा को 1379 दसवें पर सुधीर कुमार केशरवानी को 1375 ग्यारहवें पर शयमा सेहर को 1359 बारहवें पर अनिरुद्ध ओझा को 1315 तेराहवें पर अनिल कुमार मिश्रा को 1262 चौदाहवें पर गुलाब सिंह यादव 1262 वहीं पंद्रहवें पर अनिल प्रताप सिंह को 1239 मत पाकर विजयी घोषित किये गए हैं। वहीं सोलहवें पर रत्नेश कुमार पाठक को 1230 सत्रहवें पर शहर नकवी को 1228 बृजेश सिंह को 1220 दिनेश यादव को 1197 अमित कुमार श्रीवास्तव को 1188 शिवानू मिश्रा को 1183 पवन कुमार यादव 1175 सोनिया आडवाणी को 1166 मत मिले हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, उप चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, अजय मिश्रा, आशुतोष तिवारी, सोम नारायण मिश्र, राजेश खरे, मृत्युंजय तिवारी, यतीन्द्र, राजीव शुक्ला, के के मिश्रा, मनीष द्विवेदी आदि ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

हाईकोर्ट में समस्याओं का हो स्थायी समाधान: महेंद्र बहादुर सिंह

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने वाले उप चुनाव अधिकारी अधिवक्ता महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारियों को मिलकर उच्च न्यायालय में मुकदमों को लेकर आ रहीं समस्याओं और अन्य तमाम मुद्दों को लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बार को इसके लिए पीठ के साथ ही साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं पूर्व बार पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर निराकरण कराना चाहिए। जरूरत पड़े तो इसके लिए सेमिनार आयोजित कर यहाँ की समस्या और समाधान पर चर्चा करनी चाहिए। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 21 को

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 21 फरवरी मंगलवार को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में चेंबर नंबर 57 के सामने खुले मैदान में आयोजित होगा। उप चुनाव अधिकारी अधिवक्ता महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का निर्णय चुनाव समिति द्वारा आमसभा में लिया गया है।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...