Home / Slider / HC: बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

HC: बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ ने सौंपा ज्ञापन 

बार एसोसिएशन की आमसभा बुलाने की रखी मांग 

विधि संवाददाता 

प्रयागराज।

बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता विरोधी चैम्बर एलाटमेंट रूल्स 2026 को संशोधित कर बिना रेंट के चैम्बर एलाटमेंट करने की मांग किया, साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव की अनुपस्थिति में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि टेंटटिव लिस्ट में आपत्ति दाखिल कर ने की तिथि 5 जुलाई तक बढ़ाई जाय और चैम्बर एलाटमेंट के मुद्दे पर बार एसोसिएशन की आमसभा जुलाई के पहले सप्ताह में बुलाई जाय।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से मार्बल हाल के पास अधिवक्ता एकत्र होने लगे थे, इस के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा लागू किया गया चैम्बर एलाटमेंट रूल्स 2026 पूरी तरह अधिवक्ता विरोधी है और विना अधिवक्ताओं से आपत्तियां आमंत्रित किए लागू किया गया है, जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है।

अधिवक्ता ओं द्वारा उठाईं जा रही आपत्तियों पर विचार कर रूल्स में संशोधन किया जाय, हाईकोर्ट की एस बी आई शाखा में ही खाता खोलने एवं उसमें न्यूनतम धनराशि की अनिवार्यता ख़त्म की जाय, साथ ही एडवोकेट रोल खत्म करने की धमकी देना अलोकतांत्रिक है, इन प्रावधानों को रूल्स से डिलीट किया जाय।

ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता आफीसर आफ कोर्ट माना जाता है इस लिए सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए बिना रेंट के चैम्बर एलाटमेंट किए जाय , धरोहर राशि 20 साल से अधिक प्रैक्टिस कर ने वाले अधिवक्ता ओं से 25000 रूपये और 20 साल से कम प्रैक्टिस वाले अधिवक्ता ओं से 10000 रूपए लिए जाय। मल्टीलेवल चैम्बर बिल्डिंग में पानी, बिजली, सफाई के साथ ही फर्नीचर जैसी सुविधाएं निशुल्क दी जाय 

ज्ञापन देने वालों में बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव जगदीश सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव,पी के राव, सचिव चंद्रकांत द्विवेदी ,सार्थक सिंह,कोषाध्यक्ष सोमनारायण मिश्र, बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे, वरिष्ठ अधिवक्ता सी पी उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरवंश सिंह,आर पी तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, ए के तिवारी, सुभाष चन्द्र सिंह, राय साहब यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...