
हाईकोर्ट जज का अर्दली निलंबित
कमर में लगा पेटीएम वैलेट से लेता था बख्शीश
प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट कैंपस में वर्दी पर पेटीएम का वॉलेट लगाकर वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार (अर्दली) राजेन्द्र कुमार को महानिबंधक ने निलंबित कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करने का आदेश दिया।जिस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग निलंबन आदेश दिया है।
राजेन्द्र कुमार जस्टिस अजीत सिंह का अर्दली है।
निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र कुमार नजारत सेक्शन से संबद्ध रहेगा ।
कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा ।इस दौरान उसे निलंबन भत्तों का भुगतान होता रहेगा।
आरोप है कि वह कोर्ट कैंपस में अपनी वर्दी पर पेटीएम का वैलेट लगाकर घूमता था। फुटकर न होने की दशा में उसी पर वकीलों से बख्शीश मांगता था।
पेटीएम वॉलेट के जरिए वकीलों से ऑनलाइन टिप लेता था।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World