Home / Slider / 2800 अधिवक्ताओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

2800 अधिवक्ताओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में 2800 अधिवक्ताओं ने कराई जांच

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के लाइब्रेरी हाल में लगाया गया दो दिनी चिकित्सा शिविर

न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने किया शुभारंभ

प्रयागराज।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में लगे दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को 2800 अधिवक्ताओं ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण कराकर परामर्श लिया।

जांच के दौरान चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ वी के पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डॉ एस पी सिंह, डॉ सन्तोष कुमार, डॉ संकल्प केशरी, डॉ हर्ष गौरव, डॉ हसन अंसारी, डॉ विभु रंजन खरे, डॉ हेमंत कुमार, डॉ अल्का रावत, डॉ कमलेश सोनकर, डॉ सचीन्द्र सिंह, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ प्रतीक सहगल, डॉ निशी पाठक, डॉ देवेन्द्र कुमार, डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ जागृति राना, डॉ विभघेश, डॉ पीयूष कुमार पाण्डेय ने टीम के साथ भाग लिया। शिविर का उद्घाटन न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने किया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्तियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, बैरिस्टर सिंह, रामेश्वर दत्त पाण्डेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य घर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर, अजय कुमार मिश्र, मनीष द्विवेदी, अनिल पाठक, शशि प्रकाश सिंह, सुमित श्रीवास्तव आदि रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी ने दी।

: इन अधिवक्ताओं ने किया नेत्रदान :

स्वास्थ्य शिविर में आज अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार, बैरिस्टर सिंह, सुभाष चन्द्र सिंह, दीपक कौशिक, विनय कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार मिश्रा, हरि प्रकाश यादव तथा राम बक्श गौतम ने नेत्रदान किया।

दो दिवसीय निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों ने किया शुभारंभ

प्रयागराज।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में बुधवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ।

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर में पहले दिन स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्रों की जांच कराकर शिविर में सहभागिता प्रदान की। शिविर का शुभारम्भ न्यायमूर्तियों और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा सहित कार्यकारिणी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर के पहले दिन लगभग 2500 अधिवक्ताओं ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण कराया और परामर्श लिया। जांच के दौरान कुशल चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा वी के पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डा एस पी सिंह, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष डा संतोष कुमार, डॉ संकल्प केशरी, डॉ हर्ष गौरव, डॉ हसन अंसारी, डॉ विभु रंजन खरे, डॉ हेमंत कुमार, डॉ अल्का रावत, डॉ कमलेश सोनकर, डॉ सचीन्द्र सिंह, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ प्रतीक सहगल, डॉ निशी पाठक, डॉ देवेन्द्र कुमार, डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ जागृति राना, डॉ विभधेश, डॉ पीयूष कुमार पाण्डेय ने टीम के साथ निशुल्क परीक्षण शिविर में अधिवक्ताओं की जांच की।

इस मौके पर शिविर के संयोजक संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह एवं शिविर के आयोजक अजय कुमार मिश्र ने प्राचार्य डॉ वी के पाण्डेय एवं डॉ एस पी सिंह समेत सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं के लिए शिविर लगा रहेगा।

इस अवसर पर कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, बैरिस्टर सिंह, रामेश्वर दत्त पांडेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी ने दी है।

Check Also

अयोध्या पर्व के आठवें संस्करण की हुई शुरुआत

अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...