Home / Slider / हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रोपित किए पौधे
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रोपित किए पौधे

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रोपित किए पौधे
प्रयागराज।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच प्रण के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज की ओर से जगन्नाथ पुरी कॉलोनी कचहरी मार्ग स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने अशोक के पौधे और हरसिंगार के पौधों का रोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में सह सचिव वंदना तिवारी ने विचार रखते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन पर या अपने बच्चों के जन्मदिन पर और अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक एक पौधा अवश्य रोपित करें।

सह सचिव मानव चौरसिया ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण बेहतर रहता है, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधरोपण के दौरान कालोनी के लोगों ने रोपित पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष नागेंद्र जायसवाल, सह सचिव वंदना तिवारी, सह सचिव मानव चौरसिया, कोषाध्यक्ष भोला तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, किरण त्रिपाठी, अलका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
#2025rss #Hindu Spiritual and Service Institute #Trees and plants पंच प्रण हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान 2025-07-14
Tags #2025rss #Hindu Spiritual and Service Institute #Trees and plants पंच प्रण हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान
Check Also
बार के माघमेला शिविर में सुंदरकांड पाठ आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का ...