Home / Slider / होली पर गूगल मीट द्वारा मुक्तक पर आधारित काव्य गोष्ठी का आयोजन

होली पर गूगल मीट द्वारा मुक्तक पर आधारित काव्य गोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज ।

राष्ट्रीय महिला रचनाकार मंच के तत्वावधान में आज  30 मार्च को होली पर्व के शुभ अवसर पर गूगल मीट के द्वारा मुक्तक पर आधारित एक काव्य गोष्ठी का आयोजन रचना सक्सेना के संयोजन और ऋतन्धरा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि प्रयागराज की वरिष्ठ लेखिका मीरा सिन्हा रहीं और संचालन मशहूर शायरा सुमन दुग्गल ने किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. अनिता जैन ‘विपुला’, श्रद्धा शुक्ला, नंदिता मनीष सोनी, पुष्पलता लक्ष्मी, अनामिका अमिताभ गौरव, संतोष मिश्रा’ दामिनी’, शुचिता अजय श्रीवास्तव, नीना मोहन श्रीवास्तव, उमा सहाय, आभा मिश्रा, इन्दु जैन इन्दु, मीरा सिन्हा, सीमा गर्ग मंजरी, उमा मिश्रा प्रीति, ऋतु बाला रस्तोगी, इंदु बाला, सुमन ढींगरा दुग्गल, नवनीता दुबे नुपुर, विजय कुमारी मौर्या, चेतना चितेरी ने काव्य पाठ करके आयोजन को सफल बनाया ।

अंत में रचना सक्सेना ने आभार ज्ञापित करते हुऐ अपने इस मुक्तक के द्वारा आयोजन का समापन किया।
होली के दिन की यह मुलाकात याद रहेगी,
काव्यगोष्ठी जो हुई है वह बात याद रहेगी,
फिर मिलेंगे हम सब नयी रचनाओं के साथ,
अगली होली में भी आपकी रचनाऐ साथ रहेगी।

रचना सक्सेना

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...