Home / Slider / अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह

अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह

होली मिलन समारोह आयोजित, अधिवक्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

उच्च न्यायालय स्थित त्रिभुवन उपाध्याय हाल में होली मिलन समारोह आयोजित 

प्रयागराज।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थित त्रिभुवन उपाध्याय हाल में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

अधिवक्ता मनीष द्विवेदी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामंजस्य और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना था। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिष्ठान खिलाकर होली की बधाई दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा को प्रतिबिंबित करने वाला पर्व है। कहा कि न्यायपालिका जैसे गरिमामयी संस्थान में ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां विभिन्न पृष्ठ भूमियों से आए अधिवक्ता एक ही उद्देश्य न्याय के लिए कार्य करते हैं।

मुख्य स्थाई अधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार शीतला प्रसाद गौड़ शीतल ने कहा कि होली का यह पर्व हमें सिखाता है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव चाहे वह जाति का हो, वर्ग का हो या ऊंच नीच का हो होली के रंगों के सामने फीका पड़ जाता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार, अधिवक्ता आर एस चौधरी और दिलीप केशरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि कार्यस्थल के वातावरण को भी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बनाते हैं।

संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी, अधिवक्ता रामानंद पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुशील तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और नई शुरुआत का प्रतीक है।

पूर्व महासचिव ए सी तिवारी और अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह त्योहार हमें बीते हुए मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

अधिवक्ता मनीष द्विवेदी ने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। तमाम अधिवक्ताओं ने इस पहल के लिए अधिवक्ता मनीष द्विवेदी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संतोष कुमार मिश्रा, गुरु प्रसाद मिश्रा, मुनेश कुमार उपाध्याय, सर्वेश सिंह, पुष्कर मिश्रा, रविशंकर पाण्डेय, सुधांशु प्रताप सिंह, राजीव तिवारी, कमलदेव पांडेय, राज सिंह, हनुमान उपाध्याय, नवीन पांडेय, कुलदीप मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश पाठक, जवाहर दुबे, राजेश शुक्ला, मुकेश पांडेय, दान बहादुर यादव, संदीप यादव, सतीश धुरिया, राकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Check Also

अयोध्या पर्व के आठवें संस्करण की हुई शुरुआत

अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...