Home / Slider / गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रितेश शर्मा की पुस्तक “चंद्रयान यात्रा 3” का विमोचन
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रितेश शर्मा की पुस्तक “चंद्रयान यात्रा 3” का विमोचन


*दिनांक:* 26 जून 2025
*स्थान:* भारत मंडपम, दिल्ली
*विषय:* गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ई. रितेश शर्मा की पुस्तक “चंद्रयान यात्रा ३” का विमोचन
आज दिनांक 26 जून 2025 को भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में, गृह मंत्री, भारत सरकार, माननीय अमित शाह जी ने ई. रितेश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “चंद्रयान यात्रा ३” का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन पर आधारित है और इसमें इस मिशन के उद्देश्य, चुनौतियां और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
ई. रितेश शर्मा के पिता आर. पी. शर्मा लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता और विद्युत निर्माण निगम में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे हैं तथा प्रोफ. भरत राज सिंह, जो निर्माण निगम में प्रबंधनिदेशक थे, के गहरे मित्र हैंl
इस अवसर पर, गृह मंत्री अमित शाह जी ने ई. रितेश शर्मा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह समारोह न केवल पुस्तक का विमोचन था बल्कि अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।
*संपर्क:*
प्रोफ. भरत राज सिंह,
महानिदेशक (तकनीकी),
एस.एम.एस., लखनऊ l
Email:brsinghlko@yahoo.com
Mob:9415025825
#चंद्रयानयात्रा 3 #डॉ.भरत राज सिँह रितेश शर्मा 2025-06-26
Tags #चंद्रयानयात्रा 3 #डॉ.भरत राज सिँह रितेश शर्मा
Check Also
Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria: Allahabad High ...