Home / Slider / प्रयागराज के ग़ाज़ी को इटावा में मिला ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!! 

प्रयागराज के ग़ाज़ी को इटावा में मिला ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!! 

!!! ग़ाज़ी को मिला ‘शेखर अतहर हुसैन सम्मान’ !!! 

प्रयागराज।

नौजवान शायर इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी को ‘इटावा हिन्दी सेवा निधि’ की तरफ से इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘शेख अतहर हुसैन सम्मान’ प्रदान किया गया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति माननीय कृष्ण मुरारी और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने यह सम्मान प्रदान किया। इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी को ‘प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान’ समेत कई अन्य लोगों को अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया है।

इससे पहले श्री ग़ाज़ी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘जुगल किशोर शुक्ल सम्मान’, ‘कुलदीप नैयर सम्मान’, ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’, ‘फ़िराक्ऱ गोरखपूुरी स्मृति सम्मान’ समेत एक दर्जन से अधिक एवार्ड मिल चुके हैं। अब तक इनकी 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...