साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025
हिंदी में ममता कालिया और अंग्रेज़ी के लिए नवतेज सरना पुरस्कृत
उर्दू में प्रितपाल सिंह एवं पंजाबी के लिए जिंदर को सम्मान
पुरस्कार अर्पण समारोह 31 मार्च 2026 को





नई दिल्ली, 16 मार्च 2026।
साहित्य अकादेमी द्वारा आज उसके द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। इन पुरस्कारों में आठ कविता संग्रह, चार उपन्यास, छः कहानी संग्रह, दो निबंध, एक साहित्यिक आलोचना, एक आत्मकथा और दो संस्मरण की पुस्तकें शामिल हैं। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष साहित्य अकादेमी एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में पुरस्कार प्रदान करती है। साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025 के लिए, प्रक्रिया जनवरी 2025 में शुरू हुई और 30 जनवरी 2025 को एक विज्ञापन जारी किया गया।
पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादेमी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया।
पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखकों को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाएँगे।
पुरस्कृत विधा, पुस्तक, भाषा, लेखक निम्नानुसार हैं –
विधा (कविता)
श्रेष्ठ कबिता (बाङ्ला), प्रसून बंद्योपाध्याय, ‘ठाकुर’ सतसई (डोगरी), खजूर सिंह ‘ठाकुर’, भट्टखडकी (गुजराती), योगेश वैद्य, नजदावनेकी पॉट अलाव (कश्मीरी), अली शैदा, पदपुराण (ओड़िआ), गिरिजाकुमार बलियारसिंह, प्रस्थानचतुष्टये ब्रह्मघोषः (संस्कृत), महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास, अनिमेष (तेलुगू), नंदिनी सिद्धरेड्डी, सफर जारी है (उर्दू), प्रितपाल सिंह बेताब।
विधा (उपन्यास)
कड़ि खेलर साधु (असमिया), देवब्रत दास, दोनै लामाः मोनसे गाथोन (बोडो), सहायसुलि ब्रह्म, क्रिमसन स्प्रिंग (अंग्रेजी), नवतेज सरना, मायामानुष्यर (मलयाळम), एन. प्रभाकरन।
विधा (कहानी)
दडा सेरिसु तंदे (कन्नड), अमरेश नुगडोणी, कंगलमद्रीब इफुत (मणिपुरी),हाओबम नलिनि, सेफ्टी किट (पंजाबी), भरखमा (राजस्थानी), जितेंद्र कुमार सोनी, जिंदर, मिड बिर्ना चेनने साओन इनाग सागई (संताली), सुमित्रा सोरेन, वाघू (सिंधी), भगवान अटलानी,
विधा (निबंध)
कोंकणी काव्येंरू रुपां आनी रूपकां (कोंकणी), हेनरी मेंडोनका (एच्चेम पेरनाळ), नेपाली पारम्परिक संस्कृति र सभ्यताको ढुकुटी (नेपाली), प्रकाश भट्टराई।
विधा (साहित्यिक आलोचना)
तमिळ सिरुकथैयिन थडंगल (तमिळ), सा. तमिळसेलवन।
विधा (आत्मकथा)
काळयानिळ्या रेषा (मराठी), राजू बाविस्कर।
विधा (संस्मरण)
जीते जी इलाहाबाद (हिंदी), ममता कालिया, धात्री पात सन गाम (मैथिली) महेंद्र।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World